राजनीति

#राजनीति

September 30, 2026

हिमाचल में किसी मंत्री की कुर्सी पर संकट! दिल्ली में CM सुक्खू, कैबिनेट में फेरबदल की आहट

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी पहुंचे CM सुक्खू

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

cm sukhvinder singh sukhu congress cabinet expansion himachal government

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिले। CM के साथ दो कैबिनेट मंत्री और कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी दिल्ली पहुंचे।

कैबनेट में सियायत को लेकर चर्चा

इससे हिमाचल की सियासत में कैबिनेट को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। हालिया रिपोर्टों में भी मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल को लेकर दिल्ली दौरे को महत्वपूर्ण बताया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंची केंद्रीय टीम, आपदा में हुए नुकसान का लिया जायजा; प्रभावित क्षेत्रों को नजदीक से देखा

दिल्ली में CM ने की नेताओं से मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान CM और नेताओं की पहले शिक्षा से जुड़े विषयों पर हाईकमान के साथ बैठक हुई। इसके बाद CM सुक्खू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

सुंदर ठाकुर की मौजूदगी ने बढ़ाई सियासी हलचल

CM के साथ कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का दिल्ली जाना भी खासा चर्चा में है। इससे पहले भी सुंदर सिंह ठाकुर का नाम कैबिनेट में खाली पद को भरने के लिए सामने आता रहा है। सितंबर की शुरुआत में भी रिपोर्टों में उनके नाम पर फैसला होने और घोषणा बाकी रहने की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल बॉर्डर पर सनकी CISF जवान का कांड : साथियों पर की फाय**रिंग, 4 ने तोड़ा दम

दिल्ली दौरे के बाद बढ़ी अटकलें

अब एक बार फिर उनके CM के साथ दिल्ली पहुंचने और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हुई हैं।CM सुक्खू ने 25 सितंबर को भी कहा था कि सरकार के चार साल पूरे होने से पहले कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि विस्तार के साथ मंत्रिमंडल में फेरबदल भी संभव है।

क्या किसी मंत्री की होगी छुट्टी?

प्रदेश मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव को लेकर पिछले कुछ समय से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ रिपोर्टों में मौजूदा मंत्रियों में बदलाव की संभावना भी जताई गई है। मगर किन मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे या किसे मंत्रिमंडल से हटाया जाएगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- मेजर मनकोटिया की सैन्य सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई : बेटा-बेटी विदेश में, हो रहा इंतजार

सितंबर में भी ऐसी चर्चाओं के बीच कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे हुए थे। इसलिए फिलहाल किसी मंत्री को हटाया जाना तय मानना जल्दबाजी होगी। अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री की चर्चा के बाद ही स्पष्ट होगा।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी पहुंचे सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल हुए। बैठक में लोकतंत्र, संविधान और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को सर्वोच्च महत्व दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 22 साल का युवक था सवार; बुझ गया घर का चिराग

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने वोट पर भरोसा होना चाहिए और उसे अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलना जरूरी है। सुक्खू ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों को गंभीरता से लेने की बात भी कही।

अब दिल्ली से लौटने के बाद साफ होगी तस्वीर

फिलहाल हिमाचल की नजरें कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई इन मुलाकातों के बाद होने वाले फैसले पर टिकी हैं। एक तरफ कैबिनेट का खाली पद भरने की चर्चा है, तो दूसरी तरफ संभावित फेरबदल को लेकर भी राजनीतिक हलचल बनी हुई है। सुंदर सिंह ठाकुर की CM साथ मौजूदगी ने इस चर्चा को और हवा दी है। हालांकि, अंतिम तस्वीर मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद ही सामने आएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख