#राजनीति

September 27, 2026

जयराम के गढ़ में CM सुक्खू का सियारी वार : बोले- मंडी कभी कांग्रेस की थी, क्षेत्रवाद के नाम पर...

'जयराम ठाकुर ने किए कई अधूरे वादे'- CM सुक्खू

शेयर करें:

cm sukhu jairam thakur mandi hp congress bjp balh assembly Asian Games Players

मंडी। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व CM एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव और मंडी के राजनीतिक समीकरणों का जिक्र किया।

मंडी को कांग्रेस का पुराना गढ़ बताया

CM ने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंडी जिले के विकास का लाभ समान रूप से नहीं पहुंचा। कंसा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए CM सुक्खू ने कहा कि मंडी जिला लंबे समय तक कांग्रेस का राजनीतिक आधार रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में लगातार पांच दिन खराब रहेगा मौसम : 4 जिलों में भारी से भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

4-6 विधानसभा सीटों पर जीत

उनके अनुसार, विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस यहां चार से छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करती रही है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मंडी की 10 सीटों में से सिर्फ एक सीट जीत सकी थी। जबकि भाजपा ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी।

'जयराम ठाकुर ने किए कई अधूरे वादे'

सुक्खू ने 2022 के चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन CM जयराम ठाकुर ने चुनाव के दौरान जनता से कई वादे किए थे।मगर उनके मुताबिक इनमें से कई वादे पूरे नहीं हो सके। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि इसका असर मंडी के विकास पर पड़ा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पहले लड़की को घर से भगाया, फिर कई बार की नीचता- अब मिली 20 साल की सजा

क्षेत्रवाद को लेकर भी हमला

CM सुक्खू ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर के CM रहते मंडी जिले में विकास का लाभ सभी क्षेत्रों तक समान रूप से नहीं पहुंचा और विकास का अधिक ध्यान सराज विधानसभा क्षेत्र पर रहा। उन्होंने यह भी कहा कि 2022 के चुनाव में क्षेत्रवाद का मुद्दा उठाया गया- जिसका राजनीतिक फायदा भाजपा को मिला।

सुक्खू सरकार पर उठे कई सवाल

हालांकि मुख्यमंत्री सुक्खू के इन आरोपों पर BJP और जयराम ठाकुर का पक्ष इस रिपोर्ट में शामिल नहीं है। इससे पहले जयराम ठाकुर सुक्खू सरकार पर रोजगार, स्वास्थ्य और विकास समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : करोड़पति ने खुद को बताया क्लर्क, पत्नी को महीने का खर्च देने से मुकरा- HC ने लताड़ा

विकास और गरीबों के मुद्दे पर सरकार का दावा

CM सुक्खू ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार गरीब, जरूरतमंद और आम लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का फोकस प्रदेश के हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाने पर है।

शांता कुमार का भी किया जिक्र

CM सुक्खू ने अपने संबोधन में पूर्व CM एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किए जा रहे कुछ कार्यों की प्रशंसा की है।

हिमाचल: शराब ने उजाड़ा परिवार... मां से गाली-गलौज कर रहे पिता की 20 वर्षीय बेटे ने कर दी ह**त्या

हिमाचली खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

जनसभा के दौरान CM सुक्खू ने एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले हिमाचल के खिलाड़ियों के प्रदेश लौटने पर उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

समय पर दी जाएगी पुरस्कार राशि

CM ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के तहत पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। इस बार हिमाचल की चार महिला कबड्डी खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनी थीं। वहीं चंबा की एथलीट सीमा कुमारी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने भी बधाई दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख