मंडी। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मंडी जिले में एक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में देश व हिमाचल की सात नामी कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।

कितने भरे जाएंगे पद?

आपको बता दें कि इस रोजगार मेले में कंपनियों द्वारा 200 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इस रोजगार मेले में कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों को भरने के लिए 200 युवाओं का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मंदिर के रास्ते में दिखे एक साथ पांच बड़े-बड़े अजगर, लोगों में फैली दहशत

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

ये रोजगार मेला मंडी शहर के खलियार स्थित जिला रोजगार कार्यालय व मॉडल करियर सेंटर में 24 मार्च, 2026 (मंगलवार) सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकीर अरविंद सिंह चौहान ने दी है।

किन कंपनियों में नौकरी?

इस रोजगार मेले में देश व हिमाचल की सात नामी कंपनियों द्वारा युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। जिनमें-

  • हीरो मोटर्स कंपनी ई-वैली प्रा. लिमिटेड
  • एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्रा. लिमिटेड, नुरेका टेक्नोलॉजी प्रा. लिमिटेड
  • आनंद ऑटो केयर प्रा. लिमिटेड
  • एक्सिस बैंक (NIIT)
  • MT ऑटो क्राफ्ट सिस्टम लिमिटेड
  • कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल प्रा. लिमिटेड
  • ग्राम तरंग टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्रा. लिमिटेड

यह भी पढ़ें : हिमाचल के कांग्रेस नेता को भेजा तिहाड़ जेल, PM मोदी से जुड़ा है मामला

किन पदों पर भर्ती?

हीरो मोटर्स कंपनी ई-वैली प्रा. लिमिटेड

  • पद- 35 (पुरुष और महिलाएं दोनों)
  • पोस्ट- टेक्निकल एसोसिएट/ऑपरेटिंग इंजीनियर
  • शैक्षणिक योग्यता- जमा दो, ITI, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा
  • उम्र-18 से 32 वर्ष तक
  • पोस्टिंग- लुधियाना (पंजाब)
  • सैलरी- 18,500 से 22,500 रुपये तक

एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्रा. लिमिटेड, नुरेका टेक्नोलॉजी प्रा. लिमिटेड

  • पद-40 (पुरुष)
  • पोस्ट- सुपरवाइजर
  • शैक्षणिक योग्यता- जमा दो, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, MMV (ITI डिप्लोमा)
  • उम्र-18 से अधिक
  • पोस्टिंग- मोहाली, परवाणु 
  • सैलरी- 13,500 रुपये और अन्य वेतन

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पुलिस वाले ही निकले नशा तस्कर...LSD मामले में चार निलंबित, जांच में हुए कई बड़े खुलासे

MT ऑटो क्राफ्ट सिस्टम लिमिटेड

  • पद- 20 (पुरुष)
  • पोस्ट- सुपरवाइजर
  • शैक्षणिक योग्यता- जमा दो, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, MMV (ITI डिप्लोमा)
  • उम्र-18 से अधिक
  • पोस्टिंग- मोहाली, परवाणु 
  • सैलरी- 13,500 रुपये और अन्य वेतन

कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल प्रा. लिमिटेड

  • पद- 17 (पुरुष और महिलाएं दोनों)
  • पोस्ट- सेल्ज एग्जीक्यूटिव और सर्विस एडवाइजर
  • शैक्षणिक योग्यता- Btech./डिप्लोमा/ग्रेजुएशन
  • उम्र-18 से 35 वर्ष तक
  • पोस्टिंग- मंडी, कुल्लू, मनाली 
  • सैलरी-  14,000 से 18,000 रुपये तक और अन्य वेतन
  • शर्त- ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्तों के साथ खाना खाने गया युवक नहीं लौटा घर, तलाश में भटक रहे परिजन- सता रहा डर

आनंद ऑटो केयर प्रा. लिमिटेड

  • पद- 4 (पुरुष और महिलाएं दोनों)
  • पोस्ट- सेल्ज ऑफिसर
  • शैक्षणिक योग्यता- ग्रेजुएशन (किसी भी विषय में)
  • उम्र- 21 से 35 वर्ष तक
  • पोस्टिंग- मंडी
  • सैलरी-  12,750 रुपये तक

एक्सिस बैंक (NIIT)

  • पद- 30 (पुरुष और महिलाएं दोनों)
  • पोस्ट- असिस्टेंट मैनेजर
  • शैक्षणिक योग्यता- ग्रेजुएशन (किसी भी विषय में) (50 प्रतिशत अंक)
  • उम्र- 21 से 33 वर्ष तक
  • पोस्टिंग- हिमाचल में कहीं भी
  • सैलरी-  36,500 रुपये तक

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पीलिया का कहर : एक ही क्षेत्र के 210 लोग चपेट में आए- 19 वर्षीय नवविवाहिता की मौ*त

ग्राम तरंग टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग प्रा. लिमिटेड

  • पद- 50 (पुरुष और महिलाएं दोनों)
  • पोस्ट- इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक
  • शैक्षणिक योग्यता- 12वीं पास/ITI(इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, MMV)
  • उम्र- 18 से 25 वर्ष तक
  • पोस्टिंग- कपूरथला
  • सैलरी- 12,507 रुपये तक और 800 रुपये उपस्थिति प्रोत्साहन निर्धारित किया गया है

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नहीं मिल रहा सिलेंडर : विधानसभा में विधायकों के लिए लकड़ियों पर बन रहा खाना

कैसे होगी सिलेक्शन?

इस रोजगार मेले में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। सभी कंपनियां युवाओं की सिलेक्शन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर करेंगी। ऐसे में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए ये एक बेहतरीन मौका है।

क्या-क्या लाना होगा साथ?

साक्षात्कार वाले दिन उम्मदीवारों को अपने साथ कुछ दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • मूल प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बायोडाटा

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें