#रोजगार
October 28, 2026
हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका- 3,950 पदों पर होगी भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल
1,975 चौकीदारों की होगी तैनाती
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। सरकारी स्कूलों में 3,950 पदों पर भर्ती होने जा रही है। लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है।
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 1,966 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की जिला वार सूची हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) को भेज दी है। विभाग ने निगम को कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : राशन कार्ड धारकों को दिवाली तोहफा, एडवांस में मिलेगा सरसों के तेल और....
स्कूलों में कर्मचारियों की नियुक्ति सरकार की ओर से तय नियमों और शर्तों के अनुसार की जाएगी। स्कूलों की जिला वार सूची यूडाइज प्लस पोर्टल में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।
सरकारी स्कूलों में चौकीदारों की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। स्कूल परिसरों की निगरानी के साथ-साथ छुट्टी के बाद स्कूल की सुरक्षा बनाए रखने में भी इन कर्मचारियों की मदद मिलेगी। विभाग का मानना है कि स्कूलों में चौकीदार होने से सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : वाल्मीकि गेट विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, SHO समेत 14 घायल- 12 लोग गिरफ्तार
स्कूलों में 1,975 सफाई कर्मचारी या बहुउद्देशीय कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। इनकी मदद से स्कूल परिसरों में साफ-सफाई के साथ रोजमर्रा के जरूरी काम भी बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के चार दोस्तों ने नौकरी छोड़कर खड़ी की अपनी कंपनी, 70 लोगों को दिया रोजगार
लंबे समय से सरकारी स्कूलों में सहायक कर्मचारियों की जरूरत महसूस की जा रही थी। ऐसे में इन कर्मचारियों की तैनाती से स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं और रोजाना की व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
शिक्षा निदेशालय ने इससे पहले 13 अगस्त 2026 को भी एचपीएसईडीसी को पत्र भेजा था। इसमें 1975 चौकीदारों और इतने ही सफाई कर्मचारियों या बहुउद्देशीय कर्मियों की तैनाती के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया था।अब निदेशालय ने प्रदेश के स्कूलों की जिला वार सूची भी निगम को भेज दी है। इससे भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, अगले 48 घंटे बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी
हालांकि, स्कूलों में चौकीदारों और सफाई कर्मचारियों की तैनाती कब तक पूरी होगी, इसे लेकर अभी कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। फिलहाल शिक्षा विभाग ने एचपीएसईडीसी को भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अगर प्रक्रिया जल्द पूरी होती है तो प्रदेश के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में सुरक्षा, साफ-सफाई और रोजमर्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।