#रोजगार
October 30, 2026
हिमाचल में 10वीं पास के लिए नौकरी : हर महीने 20 हजार मिलेगी सैलरी, यहां जानें पूरी डिटेल
भर्ती के लिए कंपनी ने युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की है
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में स्थित एक बड़ी कंपनी द्वारा युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इसके लिए अभ्यर्थियों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।
बता दें कि इस साक्षात्कार में निजी सुरक्षा कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (आरटीए हमीरपुर) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरा जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा जितेंदर सिंह वर्मा ने दी है।
इन पदों पर भर्ती के लिए कंपनी ने आयु सीमा निर्धारित की है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए कंपनी ने 19 से 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है। साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 168cm या इससे अधिक और वजन 55kg से 95kg के बीच होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। दसवीं से अधिक पढ़े युवा भी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
यह साक्षात्कार 3 नवंबर, 2026 (मंगलवार) से 6 नवंबर, 2026 (शुक्रवार) तक जिला के चार अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, सुक्खू सरकार करने जा रही 111 पदों पर भर्ती; जानें डिटेल
साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी वेतन के साथ साथ भत्ते और सुविधाएं भी देगी। चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार से 20 हजार रुपए मासिक वेतन के दिया जाएगा। इसी के साथ-
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-