चंबा। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। चंबा जिले में कल एक खास कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छी-खासी सैलरी दी जाएगी।
कब होगा साक्षात्कार?
यह साक्षात्कार जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालय में कल से लेकर आगामी तीन दिन तक दिन आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने दी है। उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार इस-इस दिन आयोजित किया जाएगा-
- 15 अक्टूबर (बुधवार)- जिला रोजगार कार्यालय बालू
- 16 अक्टूबर (गुरुवार)- उपरोजगार कार्यालय तीसा
- 17 अक्टूबर (शुक्रवार)- पंचायत घर भरमौर
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कलयुगी बेटे ने छीनी मां की जिंदगी, पेट में मारी लात; तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में SIS सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, RTA हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 90 पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। ये पद रेगुलर बेस के लिए भरे जाएंगे।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 168cm और वजन 55kg से 95kg के बीच होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला : कई शिक्षकों पर गिरेगी गाज, नौकरी पर मंडराया खतरा
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं पास या दसवीं से अधिक पास युवा भाग ले सकते हैं।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित होने वाले युवाओं को 19,500 से लेकर 24 हजार तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बच्ची की मां से बोला हिमाचल का डॉक्टर : उंगली डालकर चेक थोड़े करुंगा, वीडियो वायरल
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को चकमा देकर भागा नशा तस्कर, डेढ़ साल से बदल रहा था ठिकाने- हुआ अरेस्ट
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
