#अपराध

October 14, 2025

हिमाचल : कलयुगी बेटे ने छीनी मां की जिंदगी, पेट में मारी लात; तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

बेटे से अलग पति के साथ रहती थी महिला

शेयर करें:

Mother Son Case Kangra Himachal Police

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में घर पर हुई महिला की मौत के मामले में अपडेट सामने आया है। मामले में पुलिस टीम ने महिला की हत्या करने के जुर्म में उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्यारा बेटा हुआ अरेस्ट

महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला : कई शिक्षकों पर गिरेगी गाज, नौकरी पर मंडराया खतरा

बेटे ने की मां की हत्या

इस दिल दहला देने वाला मामले ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है। एक बेटे की बेरहमी ने मां की जान ले ली है। पारिवारिक विवाद के बीच बेटे ने अपनी ही मां को बेरहमी से लात मारी, जिसके बाद वह कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझती रही और फिर आठ दिन बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। यह मामला लंबागांव थाना क्षेत्र के कर्णघट गांव का है।

बेटे से अलग रहती थी महिला

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अंजना देवी (48) निवासी कर्णघट के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ बेटे दीप राज (30) से अलग रहती थी। पहली अक्टूबर को अंजना देवी की तबीयत खराब थी। उसकी बेटी ने भाई को बताया कि मां बीमार पड़ी है और वह देखने भी नहीं आया।

यह भी पढ़ें : बच्ची की मां से बोला हिमाचल का डॉक्टर : उंगली डालकर चेक थोड़े करुंगा, वीडियो वायरल

पित के साथ हुआ झगड़ा

इसी बात पर बेटा घर पहुंचा और अपने पिता से झगड़ने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि मां जब बीच-बचाव के लिए आई तो बेटे ने गुस्से में मां के पेट में जोरदार लात मार दी। दर्द और गंभीर चोट के कारण अंजना की हालत बिगड़ गई और उसे तुरंत जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया।

लगातार बिगड़ती रही हालत

जयसिंहपुर से उसे पालमपुर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। पति हरनाम सिंह के अनुसार डॉक्टरों ने जांच में पाया कि महिला की पेट की नस फट चुकी थी। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल से होते हुए डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। 3 अक्टूबर को अंजना का ऑपरेशन किया गया, लेकिन 8 अक्टूबर बुधवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बेरोजगारों को दिवाली गिफ्ट, 6 हजार को मिलेगी नौकरी- जानें

पहले ही दर्ज हुआ था मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पहले ही हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हो गया है कि महिला मौत पेट में चोट लगने के कारण हुई है। महिला की हत्या के आरोप में बीते कल उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कलयुगी बेटे ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा

गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। लोग बेटे की इस करतूत से स्तब्ध हैं। जिसने मां की ममता को ठुकराते हुए उसी के पेट में लात मार दी और अंततः उसकी मौत का कारण बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा बेटा समाज के लिए कलंक है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख