शिमला। हिमाचल प्रदेश में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। हिमाचल की राजधानी शिमला में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा।
कहां होंगे साक्षात्कार?
यह साक्षात्कार शिमलाा के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में SIS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में पड़ी मिली कार, अंदर फंसा था युवक- नहीं देखने लायक था चेहरा
कब होंगे साक्षात्कार?
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार 5 से 11 फरवरी तक आयोजिए किए जाएंगे। यहां देखें कहां और कब होंगे साक्षात्कार-
- 05 फरवरी- उप रोजगार कार्यालय मशोबरा
- 06 फरवरी- उप रोजगार कार्यालय सुन्नी
- 07 फरवरी- उप रोजगार कार्यालय ठियोग
- 10 फरवरी- उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन
- 11 फरवरी- क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, यूएस क्लब शिमला
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस साक्षात्कार में कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद भरे जाएंगे। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवती के चेहरे पर फेंका एसिड, रास्ते में पड़ी मिली देह
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गई है। साक्षात्कार में 12वीं या उससे अधिक पास युवा भी भाग ले सकते हैं।
क्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदकों की ऊंचाई 5 फीट 6 इंच होनी चाहिए। जबकि, वजन 52 किलोग्राम से 90 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट पर टिकी हिमाचल की नजरें, जानिए क्या-क्या मिलने की है उम्मीद
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को 17,000 रुपए से 20,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। जैसे कि-
- पेंशन
- मेडिकल इंश्योरेंस
- बोनस
- ग्रेच्युटी
- EPF
- ESIC
यह भी पढ़ें : HRTC बस में सवारी बन बैठी थी महिला नशा तस्कर, साथी समेत हुई गिरफ्तार
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करवा होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दर्जी कर रहा मरीजों का इलाज, बच्चे को लगाया गलत इंजेक्शन और...
क्या लाना होगा साथ?
यह साक्षात्कार सभी रोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेज लेकर सुबह 10.30 बजे कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मूल प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीकरण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
