#अपराध

February 1, 2025

हिमाचल : युवती के चेहरे पर फेंका एसिड, रास्ते में पड़ी मिली देह

पूरे क्षेत्र के लोगों में फैली सनसनी

शेयर करें:

Kullu News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर्यटन नगरी मनाली में एक युवती का शव बीच रास्ते में पड़ा मिला है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

युवती पर हुआ एसिड अटैक

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि युवती के चेहरे पर एसिड फेंका गया है। जिससे चेहरे की पहचान भी नहीं हो रही है। मगर अभी तक पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट पर टिकी हिमाचल की नजरें, जानिए क्या-क्या मिलने की है उम्मीद

रास्ते में पड़ी मिली लाश

स्थानीय लोगों को युवती का शव सुबह-सवेरे रास्ते में पड़ा मिला है। अभी मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र 30 साल के करीब बताई जा रही है। फिलहाल, मौके पर पहु्ंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

(NOTE: खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।)

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख