शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों के आवेदन से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब इस पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस विभाग ने इस भर्ती के लिए ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल प्रदेश के सभी 12 जिलों को जारी कर दिया गया है।
पहले पांच जिला का शेड्यूल हुआ था जारी
इससे पहले सेंट्रल रेंज मंडी की डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने पांच जिला के उम्मीदवारों का भर्ती शेड्यूल जारी किया था। जिसमें मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू व लाहौल.स्पीति जिलों के उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल था। लेकिन अब सभी 12 जिला के उम्मीदवारों का ग्राउंड टेस्ट शेड्यूल जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम पर आया था युवक, नहीं लौटा वापस- तलाश में भटक रहा परिवार
6 फरवरी से 28 मार्च के बीच होंगे ग्राउंड टेस्ट
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में 6 फरवरी से 28 मार्च 2025 के बीच शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें पहले महिला उम्मीदवारों को और उसके बाद पुरुष उम्मीदवारों को ग्राउंड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ी सभी डिटेल्स अधिकारिक वेबसाइट hppsconline.hp.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की इस नदी में उतरे तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, जानें क्या है मसला
1088 पदों पर हो रही पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती
बता दें कि हिमाचल की सुक्खू सरकार ने प्रदेश में 1088 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जिसमें से पुरुष वर्ग में 708 पद व महिला वर्ग में 380 पदों पर यह भर्ती होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोक सेवा आयोग ने आवेदकों की फाइनल लिस्ट राज्य पुलिस को भेज दी थी। जिसके बाद अब युवाओं के ग्राउंड टेस्ट शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कॉर्पियो गाड़ी की ब्रेक हुई फेल, बच्चों समेत आठ थे सवार
किस जिला में कब और कहां होंगे ग्राउंड टेस्ट
- मंडी जिला के उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट 6 से 16 फरवरी तक पुलिस ग्राउंड थर्ड आईआरबीएन पंडोह में होंगे।
- शिमला जिला उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट 11 से 22 मार्च तक पुलिस लाइन, भराड़ी में होंगे। 4 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी।
- सिरमौर जिला के अभ्यर्थियों के ग्राउंड टेस्ट 11 से 20 फरवरी तक चंबा मैदान नजदीक पुलिस लाइन नाहन में होंगे।
- ऊना जिला के उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट 11 से 15 फरवरी तक पुलिस लाइंस ग्राउंड झलेरा में होंगे।
- सोलन जिला के उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट 25 फरवरी से 6 मार्च तक पुलिस लाइन सोलन में होंगे, 26 फरवरी को टेस्ट नहीं होगा।
- किन्नौर जिला के उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट 27 और 28 मार्च को ग्राउंड टेस्ट मिनी स्टेडियम कल्पा में होंगे।
- कांगड़ा जिला के अभ्यर्थियों के ग्राउंड टेस्ट 20 फरवरी से 6 मार्च तक पुलिस लाइंस ग्राउंड धर्मशाला में होंगे।
- चंबा जिला के अभ्यर्थियों के ग्राउंड टेस्ट 13 से 20 मार्च तक पुलिस लाइंस ग्राउंड चंबा में आयोजित होंगे।
- बिलासपुर जिला के उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट 20 से 24 फरवरी तक लुहणू ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित होंगे।
- हमीरपुर जिला के अभ्यर्थियों के ग्राउंड टेस्ट 28 फरवरी से 5 मार्च तक सिंथेटिक ट्रैक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया अणु हमीरपुर में होंगे।
- लाहौल स्पीति जिला के उम्मीदवारों के ग्राउंड टेस्ट 12 मार्च को पुलिस लाइन बैशिंग कुल्लू में आयोजित होंगे।
- कुल्लू जिला के अभ्यर्थियों के ग्राउंड टेस्ट 7 मार्च से 11 मार्च तक पुलिस लाइन बैशिंग कुल्लू में होंगे।
