कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में मैसर्ज प्रा. लिम. कंपनी द्वारा हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, नोएडा द्वारा अपरेंटिस के 250 पदों को भरा जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बैडमिंटन खेलते 32 वर्षीय युवक की मौ*त, दो मासूम बच्चों ने खोया पिता- पत्नी बेसुध
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
कंपनी द्वारा ये रोजगार में जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। आवेदन करने के लिए महज तीन दिन का समय बचा है। यहां होंगे साक्षात्कार-
- उप रोजगार कार्यालय, देहरा- 6 अप्रैल, 2026 (सोमवार)
- उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर- 7 अप्रैल, 2026 (मंगलवार)
- उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां- 8 अप्रैल, 2026 (बुधवार)
- क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, धर्मशाला- 9 अप्रैल, 2026 (गुरुवार)
- उप रोजगार कार्यालय, नूरपुर- 10 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार)
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ी सबसे बड़ी नशे की खेप : हरियाणवी से मिला 20 लाख का चिट्टा
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में ITI फिटर, मैकेनिस्ट, मैकेनिकल, इलेक्टीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा होल्डर महिला और पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 11 साल की दिन-रात मेहनत, भारतीय सेना में सब लेफ्टिनेंट बने अंकुश- परिवार भावुक
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला द्वारा आयोजित की जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवाओं को 13,500 रुपये से 15,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की आर्थिक सेहत बिगाड़ रहे 10 बोर्ड -निगम, घाटे में HRTC- बिजली Board ने तोड़े रिकॉर्ड
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : दलबदलुओं पर चला सुक्खू सरकार का चाबुक, अयोग्य MLA की बंद होगी पेंशन; विधेयक पारित
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
