हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में नशे के कारोबार से जुड़ा एक मामला सामने आया है- जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जाहू क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के आरोपी व्यक्ति के घर से चिट्टा बरामद हुआ है।
16 साल का लड़का निकला चिट्टा तस्कर
इतना ही नहीं तलाशी के दौरान पुलिस को घर में दो डिजिटल वेइंग मशीनें और जले हुए करंसी नोट भी मिले हैं। इस मामले में पुलिस की जांच अब केवल बरामद नशीले पदार्थ तक सीमित नहीं है- बल्कि 16 वर्षीय नाबालिग की भूमिका, उसके नशे के सेवन और उसे कथित तौर पर नशे की सप्लाई से जोड़कर इस्तेमाल किए जाने की आशंका की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : गाय को रोटी देने आई थी 9 वर्षीय लड़की, 55 साल के आदमी ने की गंदी हरकत
नाबालिग ने किया नशे का सेवन?
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह ऊना भेज दिया गया है। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाने के बाद रक्त का नमूना जांच के लिए RFSL लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नाबालिग ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं।
वॉशरूम में छिप गया नाबालिग
बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस टीम ने जाहू क्षेत्र में संबंधित घर पर दबिश दी। तलाशी की कार्रवाई के दौरान 16 वर्षीय नाबालिग ने खुद को वॉशरूम के अंदर बंद कर लिया। पुलिस ने उसे बाहर निकाला और इसके बाद घर की तलाशी ली।
यह भी पढ़ें- हिमाचल की बिटिया ने बढ़ाया मान- सेना में मेजर बनीं आंचल, वर्दी पर सितारे देख मां-बाप भावुक
घर से पुलिस को क्या-क्या मिला?
तलाशी के दौरान पुलिस को वॉशिंग मशीन के नीचे छिपाकर रखा गया 5.82 ग्राम चिट्टा मिला। इसके अलावा घर से दो डिजिटल वेइंग मशीनें भी बरामद हुईं। मौके पर कुछ जले हुए करंसी नोट भी मिले, जिसके बाद पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ घर में किस उद्देश्य से रखा गया था और इन सामानों का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था।
वेइंग मशीनों और जले नोटों की भी होगी जांच
पुलिस को मिली दो डिजिटल वेइंग मशीनों को भी जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुरुआती तौर पर आशंका है कि इनका इस्तेमाल नशीले पदार्थ को तौलने के लिए किया जाता रहा हो सकता है। इसी तरह जले हुए नोटों को लेकर भी पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : दूसरे आदमी के साथ रह रही पत्नी, पति के हक में कोर्ट का फैसला- नहीं देना पड़ेगा खर्चा
नाबालिग तक चिट्टा कैसे पहुंचा?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि नाबालिग के पास चिट्टा कैसे पहुंचा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या 16 वर्षीय किशोर स्वयं नशे का सेवन करता था या फिर उसे नशीले पदार्थ की बिक्री अथवा सप्लाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया है और उसका रक्त नमूना आरएफएसएल लैब भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नशे के सेवन से जुड़े पहलू की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि नाबालिग को नशीला पदार्थ कहां से मिला और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : खर्चे पर ससुरालियों ने बहु को बुरी तरह पी**टा- BDC उपाध्यक्ष सास समेत 3 पर FIR
पिता पर पहले से दर्ज हैं कई NDPS मामले
मामले को गंभीर बनाने वाला एक अहम पहलू यह भी है कि नाबालिग के पिता के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब पांच से छह मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अलग-अलग मामलों की जांच के दौरान उसके हिमाचल प्रदेश से बाहर के चिट्टा तस्करों के साथ संपर्क की बात भी सामने आई है।
नाबालिग कैसे बना नशा तस्कर?
अब पुलिस मौजूदा बरामदगी को पुराने मामलों से जोड़कर देख रही है। जांच की जा रही है कि कहीं पहले से चल रहे नशे के नेटवर्क का संबंध इस बरामदगी से तो नहीं है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग इस पूरे मामले में किस तरह और किन परिस्थितियों में शामिल हुआ।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में गजब! घर पर खड़ी स्कूटी का कट गया चालान, मैसेज देख उड़े मालिक के होश
स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों तक चिट्टा पहुंचने की शिकायतें
पुलिस को जाहू और आसपास के क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों तथा नाबालिगों तक चिट्टा पहुंचाए जाने की शिकायतें भी मिली थीं। ऐसे में घर से नशीले पदार्थ की बरामदगी के बाद पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से देख रही है।
क्यों रखा था घर पर चिट्टा?
जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बरामद 5.82 ग्राम चिट्टा केवल व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए था या इसे आगे सप्लाई करने की तैयारी थी। डिजिटल वेइंग मशीनों की बरामदगी ने इस दिशा में पुलिस की जांच को और महत्वपूर्ण बना दिया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज : जमीन, मकान और Scorpio-N शामिल
पिता से भी पुलिस ने की पूछताछ
मामले की जांच के सिलसिले में रविवार को नाबालिग के पिता को भोरंज थाना में बुलाया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर मौजूदा बरामदगी और पुराने मामलों से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी जुटाई।
पुलिस पुराने NDPSस मामलों में सामने आए तथ्यों और मौजूदा केस के बीच संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है। खास तौर पर बाहरी राज्यों के कथित तस्करों से संपर्क और उनके जरिए चिट्टा की सप्लाई से जुड़े पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : 'लड़की गरीब है, इलाज के लिए चाहिए पैसे...' शादी के नाम पर ठगा लड़के का परिवार
नाबालिग को भेजा गया बाल सुधार गृह
पुलिस कार्रवाई के बाद 16 वर्षीय नाबालिग को बाल सुधार गृह ऊना भेज दिया गया है। नाबालिग होने के कारण मामले में उससे संबंधित कार्रवाई किशोर न्याय से जुड़े प्रावधानों के तहत की जा रही है। फिलहाल पुलिस का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि नाबालिग की भूमिका क्या थी और वह नशे के संपर्क में कैसे आया।
पुलिस हर पहलू को खंगाल रही
SP हमीरपुर बलवीर ठाकुर के अनुसार, नाबालिग के पिता पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। मौजूदा मामले में भी पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुराने मामलों, बाहरी राज्य के कथित नशा तस्करों से संपर्क और घर से हुई बरामदगी के बीच किसी संभावित संबंध की भी पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में देवी मां के दर पर बड़ी चोरी : मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण गायब, CCTV भी उठा ले गए
किस नेटवर्क का हिस्सा बाप-बेटा?
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से आया और क्या इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है।
