#अपराध

October 27, 2026

हिमाचल में नाई ने नशा बेच खड़ा किया साम्राज्य : गाड़ी-बंगला समेत 1.01 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज

मकान, घर का सामान और कार शामिल सीज

शेयर करें:

himachal kangra news

कांगड़ा। हिमाचल में चिट्टा बेचकर पैसा कमाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अब सिर्फ तस्करों को पकड़ नहीं रही, बल्कि यह भी देख रही है कि नशे से कमाए पैसों से उन्होंने क्या-क्या बनाया या खरीदा है। इसी कड़ी में नूरपुर पुलिस ने इंदौरा के छन्नी गांव में 1 करोड़ 1 लाख 55 हजार 718 रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। पुलिस ने इन संपत्तियों पर फ्रीजिंग आदेश का बोर्ड भी लगा दिया है।

2017 के चिट्टा मामले में हुई कार्रवाई

यह पूरा मामला इंदौरा थाने में साल 2017 में दर्ज हुए चिट्टा तस्करी के केस से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की संपत्तियों की जांच की। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की गई कि इन संपत्तियों को खरीदने और बनाने के लिए पैसा कहां से आया। जांच के बाद सक्षम अधिकारी ने संपत्ति फ्रीज करने के आदेश को मंजूरी दे दी। इसके बाद पुलिस टीम छन्नी गांव पहुंची और संबंधित संपत्तियों पर आदेश का बोर्ड लगा दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल में चल रहा था चिट्टे का खेल, एक लाख नगदी सहित मिला ढेर सारा नशा; 3 अरेस्ट

मकान, घर का सामान और कार शामिल

पुलिस के मुताबिक, फ्रीज की गई संपत्तियों में एक मकान, घर का सामान और एक कार शामिल है। इन सभी की कुल कीमत 1,01,55,718 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके पर बोर्ड लगाकर साफ कर दिया है कि अब इन संपत्तियों को बिना कानूनी अनुमति के बेचा या किसी दूसरे के नाम नहीं किया जा सकता।

नशे के पैसों से बनाई संपत्ति पर नजर

पुलिस अब नशा तस्करों की सिर्फ गिरफ्तारी तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रख रही है। तस्करी से कमाए गए पैसों से खरीदी गई जमीन, मकान, गाड़ी और दूसरी चीजों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का मकसद साफ है कि नशे का कारोबार करने वालों के पास जो पैसा पहुंच रहा है, उस पर रोक लगाई जाए। साथ ही नशे से कमाई करके बनाई गई संपत्तियों को भी कानून के दायरे में लाया जाए।

 

यह भी पढ़ें : कुल्लू दशहरा: CM सुक्खू ने की बड़ी घोषणाएं, देवी-देवताओं के नजराने - बजंतरियों के भत्तों में की भारी बढ़ोतरी

पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

नूरपुर पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें अपने आसपास चिट्टा या किसी दूसरे नशे की बिक्री के बारे में जानकारी मिलती है तो पुलिस को जरूर बताएं। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में लोगों का साथ भी जरूरी है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख