#अपराध
October 27, 2026
हिमाचल : होटल में चल रहा था चिट्टे का खेल, एक लाख नगदी सहित मिला ढेर सारा नशा; 3 अरेस्ट
NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांगड़ा जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चिट्टे की खेप और नकदी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के खनियारा के एक निजी होटल से सामने आया है। यहां पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ होटल में नशे की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल में छापामारी की।
यह भी पढ़ें : कुल्लू दशहरा: CM सुक्खू ने की बड़ी घोषणाएं, देवी-देवताओं के नजराने - बजंतरियों के भत्तों में की भारी बढ़ोतरी
इस दौरान होटल के कमरे से 10.36 ग्राम और एक लाख रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार निवासी जलालाबाद, फाजिल्का और मनजीत सिंह निवासी मुंडी खरड़, खरड़ के रूप में हुई है।
वहीं, दूसरे मामले में धर्मशाला पुलिस तपोवन रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। उसके पास से 7.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गौरव वर्मा (37), निवासी वार्ड नंबर 6, श्यामनगर, धर्मशाला के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दिवाली की खुशियां हुई दोगुनी, 5 दिन की मिलेगी छुट्टी, महिलाओं को एक एक्स्ट्रा अवकाश
पुलिस ने गौरव वर्मा के खिलाफ धर्मशाला थाना में NDPS एक्ट की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि चिट्टा कहां से आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पहले मामले में होटल के मालिक, संचालक और स्टाफ ने पुलिस की कार्रवाई में सहयोग किया, जिसकी पुलिस ने सराहना की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की राजधानी में लगा लंबा जाम, कई घंटों तक फंसी रही AMBULANCE- रॉंग पार्किंग ने किया परेशान
कांगड़ा पुलिस ने लोगों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से नशे की सप्लाई करने वालों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।