#अपराध

October 29, 2026

हिमाचल : लकड़ियां लेने जंगल गई थी महिला, रास्ता रोक युवक ने की नीचता; फिर दे डाली ध*मकी

घर पहुंचकर पति को सुनाई आपबीती

शेयर करें:

himachal chamba news

चंबा। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। बच्चियों से लेकर युवतियों और महिलाओं तक, यौन उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब चंबा जिले के किहार क्षेत्र से एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 

रास्ता रोक महिला के साथ किया दुष्कर्म 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के  किहार क्षेत्र से मामला सामने आया है। यहां परमहिला ने आरोप लगाया है कि जब वह लकड़ी लाने के लिए जंगल जा रही थी, तो रास्ते में एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने चलाया पीला पंजा, चिट्टा गिरोह सरगना शाही महात्मा की 5 दुकानें गिराई

घर पहुंचकर पति को सुनाई आपबीती

महिला के मुताबिक, आरोपी की धमकी और अपनी जान को खतरा होने के डर से वह किसी को इस घटना के बारे में नहीं बता पाई। घर पहुंचने के बाद उसने अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस थाना किहार में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में किया पेश

महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शोभिया राम उर्फ मदनु, पुत्र मान सिंह, निवासी तहसील सलूणी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : करवाचौथ से पहले उजड़ा महिला का सुहाग, सफेद कपड़े में लिपटी घर पहुंची पति की देह

पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी, आगे की जांच जारी

CDPO सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख