#अपराध

September 14, 2026

हिमाचल : खर्चे पर ससुरालियों ने बहु को बुरी तरह पी**टा- BDC उपाध्यक्ष सास समेत 3 पर FIR

पति से पैसे को लेकर कर रही थी बात

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

कांगड़ा। पति-पत्नी के रिश्ते में छोटी-मोटी नोकझोंक होना आम बात है, लेकिन कई बार बात इतनी बढ़ जाती है कि विवाद गंभीर रूप ले लेता है। ऐसा ही एक मामला कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र से सामने आया है। यहां घर के खर्चे के लिए पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। महिला ने अपने जेठ, सास और ससुर पर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

पति से पैसे को लेकर कर रही थी बात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के बनखंडी से सामने आया है। यहां पर बनखंडी निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम करीब 7:30 बजे वह अपने पति अनुज कुमार से घर के खर्चे के लिए पैसे देने की बात कर रही थी। इसी दौरान उसके ससुर ने उनकी बातचीत सुन ली। इसके बाद इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पहले रिश्ता और सगाई- फिर इलाज का बहाना…शादी के नाम पर लाखों की लूट, केस दर्ज

जेठ और सास भी मौके पर पहुंचे

महिला के अनुसार, कुछ देर बाद उसका जेठ और सास भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह वहां से अपने कमरे में जाने लगी तो उसके जेठ ने उसका बाजू पकड़कर उसे रोक लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की।

महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उसने अपना मेडिकल करवाने की भी मांग की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की बिटिया ने बढ़ाया मान- सेना में मेजर बनीं आंचल, वर्दी पर सितारे देख मां-बाप भावुक

इन धाराओं में दर्ज हुई FIR

हरिपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 115(2), 352 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस महिला का मेडिकल भी करवा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

SP देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख