#अपराध

September 14, 2026

हिमाचल : गाय को रोटी देने आई थी 9 वर्षीय लड़की, 55 साल के आदमी ने की गंदी हरकत

काम पर गई थी लड़की की मां, सहमी बेटी ने बताई पूरी सच्चाई

शेयर करें:

55 year man girl case village kangra police investigation himachal

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। लंबागांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय व्यक्ति पर पड़ोस में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। 

55 साल के आदमी ने की गंदी हरकत

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की बताई जा रही है। बच्ची की मां दिहाड़ी मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान बच्ची पड़ोस में स्थित एक घर में गाय को रोटी देने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी व्यक्ति ने बच्ची को अपने पास बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : दूसरे आदमी के साथ रह रही पत्नी, पति के हक में कोर्ट का फैसला- नहीं देना पड़ेगा खर्चा

विरोध करने पर बच्ची को मारे थप्पड़...

शिकायत के अनुसार, बच्ची ने जब आरोपी के व्यवहार का विरोध किया तो उसने कथित तौर पर बच्ची को थप्पड़ मारे। घटना से घबराई बच्ची वहां से भागकर अपने घर पहुंची। उस समय घर पर उसकी मां मौजूद नहीं थी।

बच्ची ने मां को बताई पूरी सच्चाई

दोपहर में जब बच्ची की मां काम से वापस लौटी तो बच्ची ने उसे पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। मां ने बताया कि घटना के बाद बच्ची काफी सहमी हुई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गजब! घर पर खड़ी स्कूटी का कट गया चालान, मैसेज देख उड़े मालिक के होश

शिकायत लेकर थाने पहुंची मां

परिजनों ने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर लंबागांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस ने मामले में POCSO अधिनियम और BNS की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। चूंकि मामला नौ वर्षीय बच्ची से जुड़ा है- इसलिए पुलिस शिकायत में बताए गए आरोपों की जांच के साथ-साथ घटना से संबंधित अन्य तथ्यों को भी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ की संपत्ति फ्रीज : जमीन, मकान और Scorpio-N शामिल

जांच में सामने आएगा पूरा घटनाक्रम

पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बच्ची और उसके परिवार से आवश्यक जानकारी ली जा रही है। मामले में आरोपी की भूमिका और घटना की परिस्थितियों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में भी आक्रोश

नाबालिग बच्ची से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस के लिए जांच के दौरान कानूनी प्रक्रिया और बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों का पालन करना जरूरी है। फिलहाल बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के उजागर होने के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश पनप रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख