चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह क्षेत्र के लिए यह बेहद गर्व का पल है। ग्राम पंचायत जसौरगढ़ के रहने वाले होनहार खिलाड़ी राजेश ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजेश ठाकुर का चयन थाईलैंड में आयोजित होने वाली वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जहां वह भारत का नाम रोशन करेंगे।
पूरे हिमाचल के लिए गर्व का पल
बता दें कि राजेश ठाकुर की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। छोटे से क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता ने 30 साल बेचा नशा- उसी दलदल में डूबे दोनों बेटे, एक की ओवरडोज से मौ*त
मेहनत से हासिल किया यह मुकाम
राजेश ठाकुर ने खेल के प्रति अपने जुनून, लगातार अभ्यास और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने साबित किया है कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और उसे पाने के लिए मेहनत की जाए तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।
घर आकर दे रहे बधांइयां
उनके चयन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है और वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि राजेश ठाकुर की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें खेलों की तरफ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
यह भी पढ़ें- शाबाश हिमाचल पुलिस : चिट्टे संग धरा सरकार कर्मचारी, 5 महीने में दूसरी बार हुआ गिरफ्तार
लोगों की राजेश के उम्मीदें
राजेश ठाकुर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। सभी को उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे और भारत का तिरंगा विश्व स्तर पर गर्व से लहराएंगे। स्थानीय लोगों ने भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सफलता की कामना की है।
