चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने एक हादसे में अपने इकलौते सहारे को खो दिया है। इस हादसे के कारण तीन बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया है।
3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बताया जा रहा है कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक अपने परिवार में इकलौता कमाने वाले सदस्य था। उसकी असामयिक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पुलिस वाले की बेटी ने बढ़ाया परिवार का मान, कृषि विभाग में संभालेगी बड़ी जिम्मेदारी
काम पर गया था लवली
मिली जानकारी के अनुसार, बनेई गांव का रहने वाला 32 वर्षीय लवली कुमार घर से काम पर गया हुआ था। जहां से देर रात वापस लौटते वक्त घर से कुछ ही दूरी पर राजेरा क्षेत्र में अंधेरा होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वो गहरी खाई में गिर गया।
खाई में पड़ा मिला बेसुध
वहीं, परिजनों को जब उसके खाई में गिरने की सूचना मिली- तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे- तो उन्होंने देखा कि लवली खाई में बेसुध पड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : छत पर कपड़े लाने गया युवक सीढ़ियों से गिरा, रेडी लगाकर पालता था परिवार
परिजनों में मची चीख-पुकार
इसके बाद वो आनन-फानन में लवली को खाई में से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले गए। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पले ही लवली ने दम तोड़ दिया। लवली की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
9 साल का है सबसे बड़ा बेटा
लवली के तीन बेटे हैं- जिसमें से सबसे बड़ा बेटा महज 9 साल का है। लवली की मौत के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मौत के बाद तीनों बच्चों की जिम्मेदारी अब अकेले उसे कंधों पर आ गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पढ़ने भेजा था बेटा, परिजनों को मिली बुरी खबर; मची चीख-पुकार
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि लवली की मौत मौके पर ही हो गई थी।
