#हादसा

August 9, 2026

चंबा हाद*से में बड़ा खुलासा : ड्राइवर ने बताई थी बस में खराबी, नहीं मिली मदद- जारी रखा सफर

बस में महिलाओं-बच्चों समेत 18 लोग थे सवार

शेयर करें:

bus driver last phone call technical fault chamba bairagarh road himachal

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बैरागढ़ के पास हुआ बस हादसा बेहद दर्दनाक रहा। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई- जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में सात लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रैवलर्स की बस सुबह करीब 6:30 बजे देवीकोठी-बैरागढ़-चंबा मार्ग पर रवाना हुई थी। यात्रा शुरू होने के कुछ ही समय बाद, बैरागढ़ से आगे चलूंज मोड़ के पास बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। इसके बाद बस सड़क से नीचे चली गई और करीब 150 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।

यह भी पढ़ें- चंबा हाद*सा : बस ने कई बार खाए पलटे- सुष्मिता ने नहीं छोड़ा सीट का हैंडल, बताई आपबीती

हादसे से पहले बस में तकनीकी दिक्कत

हादसे की वजह को लेकर शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। एक यात्री के मुताबिक दुर्घटना से कुछ समय पहले चालक देशराज ने फोन पर किसी व्यक्ति से बस में आई तकनीकी समस्या का जिक्र किया था।

 

bus driver

ड्राइवर ने फोन कर मांगी थी मदद

यात्री के अनुसार फोन पर चालक को बस को किसी तरह तीसा तक ले जाने की बात कही गई थी- जहां आगे व्यवस्था करने का भरोसा दिया गया था। इसके बाद बस ने दोबारा सफर शुरू किया। कुछ समय तक यात्रा सामान्य रही और यात्रियों को किसी बड़ी परेशानी का अंदाजा नहीं था। इसके बाद चलूंज मोड़ के पास अचानक बस असंतुलित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सनकी पति ने उजाड़ा परिवार, गुस्से में पत्नी की छीनी जिंदगी- मासूमों ने खोई मां

स्टीयरिंग से जुड़ा हिस्सा टूटने की बात सामने आई

शुरुआती जांच में बस के स्टीयरिंग सिस्टम के एक हिस्से के टूटने की बात सामने आई है। इसके क्षतिग्रस्त होने के बाद चालक के लिए बस को नियंत्रित करना मुश्किल हुआ और वाहन सड़क से नीचे जा गिरा। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। इसलिए हादसे के अंतिम कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

 

May be an image of motorcycle and text

3 गंभीर घायलों को टांडा भेजा

हादसे में घायल यात्रियों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया और इसके बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : फोन की लत...मां और नानी ने डांटा, नाराज हो कमरे में गई 11 साल की लड़की, और...

बस के उड़े परखच्चे

हादसे की जगह सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस स्थान से बस नीचे गिरी, वहां पैरापिट या क्रैश बैरियर मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसे में दुर्घटना के बाद वाहन के सड़क से नीचे जाने का खतरा और बढ़ गया। प्रशासन की ओर से हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग किया गया और घायलों को उपचार उपलब्ध करवाया गया।

 

May be an image of cablecar and train

चार बेटियों ने खोई मां

इस हादसे में देवीकोठी क्षेत्र की 39 वर्षीय नीलमा पत्नी मोती सिंह की भी मौत हो गई। वह अपनी चार बेटियों के साथ मायके की ओर जा रही थीं। हादसे में उनकी बेटियां भी घायल हुई हैं। घायल बच्चियों की उम्र चार, पांच, 10 और 11 वर्ष बताई गई है। हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है और चारों बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया।

यह भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी - हिमाचल से दबोचे 2 आरोपी, फेल युवाओं को बनाते थे निशाना

दंपती की भी हादसे में मौत

दुर्घटना में जगदेव पुत्र धर्म सिंह और उनकी पत्नी हरदेई, निवासी बाहला, डाकघर देवीकोठी, तहसील चुराह की भी जान चली गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

SP चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी खराबी, बस की स्थिति और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी से जुड़े तथ्य स्पष्ट होंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख