कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लगभग रोजाना ही कई सारे लोगों की मौत होती है, सबकी मौत की वजहें भी अलग होती हैं। मगर सूबे के कांगड़ा जिले से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना हो। जिला के शाहपुर थाने के तहत आते एक इलाके में 72 वर्षीय महिला ने मिट्टी का तेल पी लिया।
अस्पताल ले गए मगर नहीं बची जान
बताया जा रहा है कि बीते 20 जून को महिला ने गलती से मिट्टी के तेल का सेवन किया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल में ले जाया गया। मगर वहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगामी इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जहां पर इलाज के दौरान वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही इस सम्बन्ध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है।
हिमाचल से जुड़ी ये ख़बरें भी जरूर पढ़ें
11 साल के बेटे को सांप ने काटा- हुई मौत
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक 11 साल के मासूम की मौत की खबर सामने आई है। मासूम की मौत सांप के काटने से हुई है। मासूम बेटे की मौत पर माता पिता का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। लाडले बेटे का शव देख कर उसकी मां तो बेहोशी की हालत में पहुंच गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
लाखों का चिट्टा लिए पंजाबी युवक अरेस्ट
मनाली। हिमाचल के कुल्लू जिला में पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप के साथ पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक पर्यटन नगरी मनाली में परचून में चिट्टा बेचता था। आरोपी की पहचान पंजाब के 24 वर्षीय अमृत पाल सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी पट्टीए जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..