राजनीति

#हादसा

September 11, 2024

BREAKING: सुबह-सवेरे सड़क से नीचे बागीचे में गिरी कार, 3 युवक थे सवार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Three boys car rohru shimla road chapoti kainchi
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह-सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां रोहड़ उपमंडल में छपोटी कैंची में एक कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सेब के बागीचों में गिरी कार

जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह करीब 5.30 बजे पेश आया है। हादसे में कार सड़क से लुढ़क कर 400 मीटर नीचे सेब के बागीचों में जा गिरी। हादसे के दौरान दो युवक गाड़ी से बाहर गिर गए। जबकि, एक गाड़ी में ही फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल : एक साथ जा रहे थे चार अध्यापक, रावी नदी में गिरी कार

दो युवक घायल, एक की मौत

स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौूजद डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दो युवक अभी भी उपचाराधीन है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। लोगों का कहना है एक युवक गाड़ी में ही फंस गया था। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से युवक को बाहर निकाला था। लोगों का कहना है कि इस जगह पर पहले भी 5-6 हादसे हो चुके हैं। मगर प्रशासन द्वारा यहां लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। (NOTE: अभी इतनी ही जानकारी मिल पाई है। ज्यादा जानकारी आने के बाद खबर को अपडेट कर दिया जाएगा)

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख