राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल का जवान इलाहाबाद में स्वर्ग सिधारा, पत्नी के हवाले छोड़ गया दो बेटियां

"कांगड़ा के जवान जसवीर सिंह की इलाहाबाद में बीमारी से मौत, परिवार में छाया मातम"

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Army jawan jasveer singh kangra district of himachal martyred allahabad

जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल के कई युवा सेना की वर्दी पहन कर देश सेवा के लिए सरहदों पर तैनात हैं। कई बार प्रदेश के यह जवान देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति भी दे देते हैं। जवान की मौत से जहां उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपना एक जवान खो देता है। प्रदेश के एक ऐसे ही जवान की दुखद मौत की खबर सामने आई है।

कांगड़ा के जवान की इलाहाबाद में मौत

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के कांगड़ा जिला के जवान की इलाहाबाद में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। जवान की मौत बीमारी के कारण हुई बताई जा रही है। यह जवान कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के तहत आती लरहूं पंचायत का रहने वाला था। 28 वर्षीय यह जवान जसवीर सिंह पुत्र करतार सिंह का इलाहाबाद में तैनात था।

बीमारी के चलते हुई मौत

बताया जा रहा है कि जसवीर सिंह सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था और इस समय इलाहाबाद में तैनात था। जहां पर उसकी किसी बीमारी से मौत हो गई है। जवान की मौत की खबर आज यानी शनिवार को उसके घर मिली। जिसके बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। जवान की मौत से परिजनों सहित पूरे गांव में मातम छा गया है।

छुट्टी काट कर चार दिन पहले गया था वापस

बताया जा रहा है कि जवान के घर में उसकी पत्नी के अलावा दो छोटी छोटी बच्चियां भी हैं। इन छोटी छोटी बच्चियों के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया है। दुखद बात यह भी है कि जवान जसवीर सिंह छुट्टी पर घर आया था और बीते मंगलवार को ही वापस ड्यूटी पर लौटा था।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अंधड़ ने मचाई तबाही, दो साल की मासूम पर गिरा पेड़, पसरा मातम

कल गांव पहुंच सकती है देह

ड्यूटी पर लौटने के चार दिन बाद ही जवान की मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमें में डाल दिया है। जवान की देह कल यानी रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंच सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल दोपहर तक जवान की देह उनके गांव पहुंच जाएगी। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख