#हादसा

October 10, 2024

हिमाचल : मजदूरी का काम करता था लाल, घर की छत से गिर गया

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के बड़ोह चौकी में एक मजदूर की गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान लाल देव के रूप में हुई है- जो कि 25 साल का था।

मेहनत-मजदूरी करता था लाल

बताया जा रहा है कि लाल देव यहां किराए के मकान में रहता था और मेहनत-मजदूरी का काम करता था। लाल देव की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरा ईंटों से भरा ट्रक, दो थे सवार, एक भी नहीं बच पाया

छत से गिरा, हुई मौत

जानकारी के अनुसार, लाल देव पिछले हफ्ते अपने घर में गिर गया था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लाल देव मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। अस्पताल में डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में JBT, TGT और C&V के लिए खुशखबरी, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती

परिवार को लगा गहरा सदमा

विदित रहे कि हिमाचल में हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कभी सड़क हादसे तो कभी अन्य हादसों में लोगों की जानें जा रही हैं। अब छत से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत से लोगों में सनसनी फैल गई है। व्यक्ति मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालता था। व्यक्ति की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। हाल ही में ऊना शहर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। वार्ड नंबर तीन गलुआ मोहल्ला में एक व्यक्ति की छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ, जब आधी रात को शख्स बाथरूम करने के लिए उठा था। इसी बीच वह अचानक से छत से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख