#हादसा

July 22, 2024

पांचवी कक्षा में पढ़ता था कर्ण, खड्ड में डूबने से गई जा*न

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां कल्हणी पंचायत के डगैल गांव में एक13 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान कर्ण ठाकुर के रूप में हुई है-जो कि डगैल गांव का रहने वाला था।

पांचवी कक्षा में पढ़ता था कर्ण

कर्ण ठाकुर पांचवी कक्षा में पढ़ता था। बेटे की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी बच्चे के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। यह भी पढ़ें: तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, अल सुबह महिला ने घर में लगा लिया फं*दा

खड्ड में डूबने से हुई मौत

बताया जा रहा है कि कर्ण सड़क के कार्य पर लगी मशीन को देखने के बाद अपने घर की ओर आ रहा था। इसी बीच खड्ड पार करते हुए उसका पांव फिसल गया और वह खड्ड में गिर गया। जब तक उसे खड्ड से कोई बाहर निकालता तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

एक साथ उठी सास-बहू की अर्थी

यह अनोखा मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से सामने आया है। जिले की बद्दी तहसील स्थित सौड़ी गांव में एक बहू अपनी सास के निधन के सदमे को नहीं सहन कर पाई। सास की मौत की खबर सुनने के बाद बहू ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है। बताया जा रहा है कि सास की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जब परिजन उसकी अर्थी घर लाए तो बहू...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नदी में गिरी कार, बुझ गया घर का चिराग

यह दर्दनाक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां लग घाटी के दड़का में एक कार के नदी में गिरने के कारण 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जबकि, तीन युवक ज़िन्दगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। कार सवार चारों युवक शालंग के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि एक कार लग घाटी के शलंग से कुल्लू की ओर आ रही थी। लेकिन अचानक दड़का पहुंचने पर चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित गाड़ी नदी में गिर गई। हादसे में...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख