राजनीति

#हादसा

October 26, 2024

हिमाचल : शख्स पर गिरी पेड़ की टहनी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Man tree dehra kangra himachal pradesh jharkhand
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां देहरा के चाणण गांव में एक व्यक्ति की पेड़ काटते समय मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत पेड़ की टहनी की चपेट में आने के कारण हुई है।

व्यक्ति पर गिरा पेड़ का तना

जानकारी के अनुसार, चाणण गांव के परवीण ठाकुर ने अपने दोस्त को तुनी का पेड़ दिया था। बीते कल इसी पेड़ को काटने के लिए कुछ लोगों को खेत में बुलाया गया था। इसी दौरान पेड़ काटते वक्त पेड़ का तना वहां मौजूद अजय के ऊपर गिर गया। यह भी पढ़ें: हिमाचल में फ्रॉड निकला तांत्रिक, बुरी शक्तियों का डर दिखाकर लोगों से लूटे 7 लाख

पेड़ काट रहा था व्यक्ति

हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत प्राथिमक उपचार के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया- जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। अजय कुमार मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था। मामले की पुष्टि करते हुए DSP देहरा अनिल ठाकुर ने बताया कि आज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। तस्वीर में आप देख सकते हैं एक व्यक्ति वही पेड़ दिखा रहा है- जिसे अजय काट रहा था। यह भी पढ़ें: हिमाचल में थप्पड़कांड- हाउस मीटिंग में दौड़ती आई महिला प्रधान, BDC का कर दिया गाल लाल विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की संख्या हाल के वर्षों में बढ़ी है। राज्य में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं, बागवानी, कृषि और पर्यटन से जुड़े कामों के लिए बाहरी राज्यों से मजदूर आते हैं। इनमें से अधिकांश प्रवासी मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड जैसे राज्यों से आते हैं। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन उद्योग का भी काफी प्रभाव है, जिसके चलते कई होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर में भी प्रवासी कामगारों की जरूरत होती है। इसके अलावा सेब की खेती में भी प्रवासी श्रमिकों की भूमिका अहम होती है, क्योंकि इस काम के लिए मौसमी मजदूरों की काफी मांग होती है। मगर बहुत बार ऐसा होता है काम के दौरान बाहरी राज्य से आए ये मजदूर हादसे का शिकार हो जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख