सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मानपुरा थाना क्षेत्र में पेश आए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं हैं। हादसे में 31 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।
एक की मौत, दूसरा घायल
यह हादसा ढेला मार्ग पर डाबर चौक के पास पेश आया है। इस हादसे में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका! 40 हजार करोड़ का हुआ नुकसान; नहीं मिली RDG
घर लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशनपुरा निवासी शमशेर सिंह (31) शनिवार रात अपने साथी अवतार सिंह निवासी चंबा के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक ढेला मार्ग पर डाबर चौक के पास स्थित पुल को पार कर रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई और दोनों युवक गहरी खाई में जा गिरे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शमशेर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट 2026 में हिमाचल के लिए हुई बड़ी घोषणा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा; जानें क्या
स्थानीय लोगों ने बचाई जान
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खाई में उतरकर घायल अवतार सिंह को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज पीजीआई में जारी है और डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें : अमेरिका में बंदी हिमाचल का युवक, 14 दिन बाद घर लौटा, शादी की खुशियां हुईं दोगुनी
पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही मानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हादसे के कारणों की हो गहन जांच
ASP अशोक वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बाइक के अनियंत्रित होने का लग रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति या किसी अन्य कारण से हुई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बरसी चांदी : आज भी कई जिले अलर्ट पर, अगले 48 घंटे जमकर होगी बारिश-बर्फबारी
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शमशेर सिंह की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हैं और हर किसी की आंखें नम हैं। गांव में भी शोक की लहर है, लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
वाहन चालकों से अपील
यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को उजागर करता है। प्रशासन और पुलिस ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेषकर रात के समय गति पर नियंत्रण रखें और सतर्कता बरतें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।
