मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज गुरुवार शाम को एक बेहद ही दर्दनाक हादसा पेश आया। हादसे में एक निजी बस सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय में चालक और परिचालक सहित 10 लोग सवार थे। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। गोहर उपमंडल में हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। 

150 फीट गहरी खाई में गिरी बस

बताया जा रहा है कि जहल से मंडी की ओर जा रही एक निजी बस तुना नामक क्षेत्र में कसावरी नाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक और परिचालक समेत 9 लोग घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 'लॉटरी योजना' को मंजूरी, प्रदेश की आर्थिकी सुधारने को सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा फैसला

कैसे और कब हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 5:45 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब निजी बस पहाड़ी मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सीधे गहरी खाई में जा समाई। बस में कुल 10 यात्री सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 6 महिलाएं थीं। दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख.पुकार मच गई। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान हुआ शहीद: डेढ़ साल का है बेटा; एक माह पहले बने थे लेफ्टिनेंट कर्नल

 

सूचना मिलते ही गोहर पुलिस स्थानीय प्रशासन और 108 एंबुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले गोहर अस्पताल लाया गया, बाद में कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी कर्मचारी का चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, रेस्ट हाउस में पड़ा मिला

मृतक महिला की पहचान 

इस दुर्घटना में निर्मला देवी पत्नी किशोरी राम निवासी गांव नौंन की मौत हो गई है।

घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • सपना देवी पत्नी सुरेश, निवासी शाला
  • बुद्धि देवी पत्नी लालमन, निवासी तरौर
  • भारती देवी पत्नी करुंनेश, निवासी तरौर
  • मीरा देवी पत्नी शेर सिंह, निवासी तरौर
  • मीना देवी पत्नी दुर्गा दास, निवासी नौंन
  • चंद्रा देवी पत्नी ब्रेस्तु, निवासी नौंन
  • भामा देवी पत्नी परम देव, निवासी नौंन
  • प्रकाश पुत्र रूप लाल (बस चालक), निवासी सेगली
  • अमन ठाकुर पुत्र रविंद्र (बस कंडक्टर), निवासी नलेड

प्रशासन ने दी फौरी राहत

जैसे ही प्रशासन को हादसे की जानकारी मिली, तहसीलदार की अगुवाई में राहत कार्य शुरू किया गया। मृतका के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। जबकि घायलों को पांच पांच हजार की राहत राशि उपलब्ध करवाई गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का बाहुबली- लैंडस्लाइड से सड़क हुई बंद, कंधे पर बाइक उठा पार किया पथरीला रास्ता

हादसे ने उठाए सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर से पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और परिवहन विभाग की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कसावरी नाला के पास सड़क बेहद संकरी और खस्ताहाल है, जिसकी ओर न तो लोक निर्माण विभाग ध्यान दे रहा है और न ही परिवहन कंपनियां उचित सावधानी बरत रही हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टा सप्लाई करने निकले थे तीन यार, ग्राहक तक पहुंचने से पहले हो गया पुलिस से सामना

जांच के आदेश

गोहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है] लेकिन पुलिस अधिकारी मामले की तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि करने की बात कह रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।