#हादसा
November 17, 2026
रोज की तरह सुबह पानी खोलने गया था कर्मी

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिसने सभी को गमगीन कर दिया है। यहां पर जल शक्ति विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा भरमौर क्षेत्र की पूलन पंचायत में पेश आया है। बताया जा रहा है कि शक्ति विभाग का कर्मी मंगलवार सुबह करीब 9:50 बजे रोज की तरह पानी खोलने के लिए गया था। वह अपने नियमित काम के सिलसिले में घर से निकला था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां की तलाश में भटकते रहे बेटे, डेढ़ महीने बाद नाले में मिला कं**काल, सदमे में परिवार
इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अपना संतुलन नहीं संभाल पाया। पैर फिसलते ही वह नीचे जा गिरा। गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पूलन गांव निवासी 59 वर्षीय दलीप कुमार के रूप में हुई है, जो जल शक्ति विभाग में कर्मचारी थे।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बारे में ग्राम पंचायत पूलन के प्रधान को भी सूचना दी गई। इसके बाद पंचायत प्रधान ने संबंधित विभाग को हादसे की जानकारी दी। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, दलीप कुमार की अचानक मौत की खबर से परिवार के लोग सदमे में हैं। जिस व्यक्ति के साथ वह रोजाना उठते-बैठते और काम करते थे, उनके लिए भी यह खबर बेहद दुखद रही।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : NH पर पहाड़ी से गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें, गाड़ियों में फंसे कई पर्यटक...मचा हड़कंप
घटना के बाद दलीप कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया। यहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 100 साल के बुजुर्ग ने लौटाए सरकारी पैसे, बोले- मुझे जरूरत नहीं, गरीबों में बांट दो
दलीप कुमार अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के एक सदस्य को अचानक खोने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूलन गांव में भी इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।