राजनीति

#हादसा

November 20, 2026

हिमाचल : ट्रक चालक ने रौंदा फौजी, दो साल पहले ही हुआ था रिटायर- पति की हालत देख पत्नी बेसुध

ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरा बाइक सवार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिला सिरमौर से सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पूर्व सैनिक को टक्कर मार दी। हादसे में 48 वर्षीय फौजी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरा बाइक सवार

मिली जानकारी के अनुसार, प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के भूपूर से सामने आया है। बताया जा रहा है कि भूपूर में फौजी की जमीन है और शुक्रवार को वह अपनी जमीन देखने के लिए वहां गया था। इसी दौरान वह अपनी बाइक (HP 18A-6774) पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें : 2027 के लिए हिमाचल कांग्रेस का बड़ा दांव: इन 22 सीटों पर कटेंगे दिग्गजों के टिकट ! जयराम के गढ़ पर नजर

सड़क निर्माण के चलते प्रभावित है यातायात

बताया जा रहा है कि भूपूर में इन दिनों सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसके चलते यहां यातायात व्यवस्था भी प्रभावित है। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल सुखदर्शन शर्मा को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  मृतक की पहचान सुखदर्शन शर्मा पुत्र राम नाथ सिंह निवासी कठाना (जामली), डाकघर सुरला, तहसील नाहन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल दौरे पर आ रही प्रियंका गांधी! 3.50 लाख महिलाओं को मिल सकती है ₹1500 की पहली किस्त

दो साल पहले सेना से हुए थे रिटायर

देवका-पुडला पंचायत की प्रधान दीपिका चौहान ने बताया कि सुखदर्शन शर्मा करीब दो साल पहले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कोर) में भर्ती होकर जैसलमेर (राजस्थान) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके अचानक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए पीछे

सुखदर्शन शर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग भी इस घटना से दुखी हैं।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने दिया धोखा...! मिलने बुलाकर खुद निकल लिए हमीरपुर; गुस्साए पेंशनरों ने दे दी ये चेतावनी

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर लिया है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख