राजनीति

#हादसा

November 21, 2026

हिमाचल : परिवार ने खोया 25 साल का जवान बेटा, 11 दिन से लड़ रहा था जिंदगी की जंग

25 साल के रोहित ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में हुए सड़क हादसे में घायल युवक जिंदगी की जंग हार गया। दिवाली के दिन निजी बस और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया।

बाइक की बस से टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा 8 नवंबर को दिवाली के दिन सुबह करीब 8:30 बजे हुआ था। उस समय रोहित और दीपक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर में उनकी बाइक की एक निजी बस के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए IGMC शिमला पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता को बड़ा झटका....25 नवंबर से डिपुओं पर नहीं मिलेगा राशन, जानें क्या है कारण

25 साल के रोहित ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

हादसे में घायल रोहित की हालत गंभीर बनी हुई थी और उनका IGMC शिमला में उपचार चल रहा था। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 19 नवंबर की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित पुत्र प्रेम चंद निवासी गांव मडीधार, तहसील करसोग, जिला मंडी के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल दूसरे युवक की पहचान 19 वर्षीय दीपक पुत्र परस राम के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 4 महीने पहले ही पहनी थी सेना की वर्दी, अब तिरंगे में लिपटी घर पहुंची अग्निवीर अक्षय की देह

पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज है मामला

पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना को लेकर 8 नवंबर को ही पुलिस थाना सुन्नी में मामला दर्ज कर लिया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(A) के तहत कार्रवाई की गई है। अब रोहित की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख