राजनीति

#हादसा

November 18, 2026

हिमाचल : महिला का उजड़ा सुहाग, 2 दिन बाद घर आने वाले था नन्हा मेहमान- सदमे में परिवार

दो दिन बाद घर आने वाला था नन्हा मेहमान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal mandi news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। जिस घर में महज दो दिन बाद बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली थी, वहा अब मातम पसरा हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पत्नी 20 नवंबर को बच्चे को जन्म देनी वाली थी। 

घर लौटते वक्त हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी जिले के जोगिंद्रनगर से सामने आया है। यहां पर एक डिलीवरी बॉय रोज की तरह अपना काम खत्म करने के बाद वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लदरूहीं मंदिर के पास अचानक उसकी स्कूटी स्किड हो गई, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

 

यह भी पढ़ें : 'एक कचौड़ी दो समोसा, जयराम तेरा क्या भरोसा'- GEN-Z वाले नारों से गूंजा तपोवन

पत्नी से हुई आखिरी बात

हादसे के बाद घायल डिलीवरी बॉय को तुरंत उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अंश गिल पुत्र सुखदेव गिल निवासी गांव कुप्पड़, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। अंश लदरूहीं में एक कंपनी के स्टोर में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था।

दो दिन बाद घर आने वाला था नन्हा मेहमान

अंश के पिता सुखदेव गिल ने बताया कि उनकी बहू 20 नवंबर को मां बनने वाली है। परिवार में नन्हे मेहमान के आने की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन खुशियों के इस मौके से ठीक पहले हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार में चल रहा था बेटे की शादी का जश्न, घर पहुंची पिता की देह- गम में बदली सारी खुशियां

 

अंश गिल की मौत ने एक बार फिर पूरे प्रदेश को गमगीन कर दिया है। बीते कुछ दिनों में हिमाचल में ऐसी कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में शिमला के मंदिर पुजारी सुशील पंडित की ऋषिकेश में बस हादसे में मौत हुई, वहीं नगरोटा बगवां में मार्बल शीट के नीचे दबने से 36 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इन घटनाओं में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना पिता और किसी का पूरा परिवार ही उजड़ गया है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख