राजनीति

#हादसा

November 19, 2026

हिमाचल में निजी बस ने कुचल दिया बाइक सवार, घर से निकलते ही हो गया हा**दसा; पसरा मातम

बाइक की चपेट में आने से बाइक सवार की थमी सांसें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

bike accident

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में गुरुवार सुबह एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। ऊना-अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 63 वर्षीय धर्मपाल निवासी ऊना के रूप में हुई है। एक पल में हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जैसे ही धर्मपाल की मौत की खबर घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी गहरा रोष देखने को मिल रहा है।

निजी बस की चपेट में आया बाइक सवार

जानकारी के अनुसार धर्मपाल गुरुवार सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान जब वह ऊना-अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतंजलि स्टोर और पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो वहां सड़क पर बने कट के पास एक निजी बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बस की टक्कर से धर्मपाल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम उठे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने 21 चिट्टा तस्कर पुलिसवालों को नौकरी से निकाला... 98 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

जिंदगी की जंग हारे धर्मपाल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल धर्मपाल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिस परिवार को सुबह तक धर्मपाल के घर लौटने का इंतजार था, उसे कुछ ही देर में उनकी मौत की मनहूस खबर सुनने को मिली। परिवार के लिए यह दुखद घड़ी किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।

विवादित कट पर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर ऊना-अम्ब राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतंजलि स्टोर और पेट्रोल पंप के समीप बने सड़क कट को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इस स्थान पर यातायात व्यवस्था लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इस कट को लेकर पहले भी कई बार संबंधित प्रशासन के समक्ष आपत्तियां दर्ज करवाई जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : जन्मदिन मनाने निकले 6 दोस्तों की घर लौटी देह, कोई 14 का तो कोई 17 का- 3 गांव में मातम

घनी आबादी वाली कॉलोनी का रास्ता होने से बढ़ता है खतरा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी कट के माध्यम से शहर की एक घनी आबादी वाली कॉलोनी के लिए आवागमन होता है। ऐसे में सुबह और शाम के समय यहां वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जबकि दूसरी ओर से तेज गति में आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इस संवेदनशील स्थान पर उचित यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और आवश्यक सुधार बेहद जरूरी हैं। धर्मपाल की मौत के बाद लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया है।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव, हादसे की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूल के लिए निकले 2 सगे भाई लापता, संदूक में छोड़ी थी चिट्ठी, लिखा- हम 5 साल बाद लौटेंगे

प्रशासन से उठी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से विवादित कट पर जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आखिर कब तक सड़क पर मौजूद ऐसी खामियों की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी? उन्होंने मांग उठाई है कि इस स्थान पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह का असहनीय दर्द न झेलना पड़े।

 

धर्मपाल की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि इस हादसे के बाद प्रशासन कब तक इस समस्या का स्थायी समाधान करता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख