सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। संगड़ाह क्षेत्र के गांव सैंज में शादी समारोह की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं- जब अचानक एक महिला की मौत हो गई।

अनाथ हुए तीन बच्चे

महिला की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला अकेले ही अब अपने तीनों बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही थी। अब मां की मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के गुरुद्वारे में गलत काम! दो लड़कियों को कमरे में ले गए मैनेजर-प्रधान, FIR दर्ज

नाचते-नाचते गिरी महिला

जानकारी के अनुसार, 44 वर्षीय वीना देवी शादी समारोह में अन्य महिलाओं के साथ नाच-गा रही थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह मौके पर ही गिर पड़ीं।

दिल का दौरा पड़ने से मौत

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण दिल का दौरा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बस स्टैंड पर 6 वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग...महिला का भी छीना बैग- दो गिरफ्तार

पहले पिता, अब मां भी चल बसी

वीना देवी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों ने कुछ समय पहले ही अपने पिता को भी खो दिया था और अब मां के अचानक निधन ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है।

 

बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूटा

गांव में हर किसी की जुबान पर बस यही दर्द है कि इन मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां पलभर में खत्म हो गईं। गांव में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मां संग स्कूल से लौट रहा था 4 साल का बेटा, बाइक ने कुचला, मौके पर मौ.त- चालक फरार

पूरे इलाके में पसरा मातम

स्थानीय लोगों के अनुसार वीना देवी बेहद मिलनसार स्वभाव की महिला थीं और गांव के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। खुशियों के बीच हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

कैसे आता है हार्ट अटैक?

  • धमनियों में चर्बी या कोलेस्ट्रॉल जमा होना
  • हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज
  • ज्यादा तनाव और चिंता
  • धूम्रपान और शराब का सेवन
  • मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी
  • अत्यधिक तला-भुना और जंक फूड खाना
  • परिवार में पहले से हृदय रोग का इतिहास

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मां की कोख सूनी, घर से एक साथ उठेगी दो भाइयों की अर्थी- पिता को खड्ड में मिली थी देह

क्या हैं हार्ट अटैक के लक्षण?

हार्ट अटैक के लक्षण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ सामान्य संकेत इस प्रकार हैं:

  • सीने में तेज दर्द, दबाव या जलन महसूस होना
  • दर्द का कंधे, हाथ, पीठ, गर्दन या जबड़े तक फैलना
  • अचानक सांस फूलना
  • ज्यादा पसीना आना
  • चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना
  • घबराहट और बेचैनी
  • उल्टी या मिचली आना
  • अचानक कमजोरी महसूस होना

यह भी पढ़ें- 3 साल तक फेफड़े में फंसा रहा पेच, युवक को नहीं थी खबर- IGMC के डॉक्टरों ने चंद मिनटों में निकाला

हार्ट अटैक आने पर क्या करें?

अगर किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक का शक हो तो समय बहुत महत्वपूर्ण होता है।

  • तुरंत एंबुलेंस या डॉक्टर को बुलाएं
  • मरीज को आराम से बैठाएं या लिटाएं
  • तंग कपड़े ढीले करें
  • घबराने न दें और शांत रखने की कोशिश करें
  • अगर डॉक्टर ने पहले से सलाह दी हो तो एस्पिरिन दी जा सकती है
  • मरीज की सांस और नाड़ी पर नजर रखें

यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक ग्राम चिट्टे के लिए चला 7 साल केस : अब तस्कर को हुई 2 महीने की जेल

हार्ट अटैक आने पर क्या ना करें?

  • मरीज को अकेला न छोड़ें
  • बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भारी दवा न दें
  • ज्यादा चलने या भागने न दें
  • घबराहट फैलाने वाली बातें न करें
  • देरी बिल्कुल न करें, तुरंत इलाज जरूरी है

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें