#अपराध

May 8, 2026

हिमाचल के गुरुद्वारे में गलत काम! दो लड़कियों को कमरे में ले गए मैनेजर-प्रधान, FIR दर्ज

कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल का किया गया है तबादला

शेयर करें:

sanjauli gurudwara two girls entry without id proof fir president manager shimla police himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली से एक नया विवाद सामने आया है। मस्जिद के बाद अब संजौली गुरुद्वारा साहिब में प्रबंधन को लेकर विवाद पुलिस तक पहुंच गया है।

हिमाचल के गुरुद्वार में गलत काम...

संगत ने गुरुद्वारे में गलत काम होने की शिकायत दर्ज करवाई है। सिख संगत की शिकायत पर गुरुद्वारा के मैनेजर और प्रधान के खिलाफ पुलिस थाना संजौली में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बस स्टैंड पर 6 वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग...महिला का भी छीना बैग- दो गिरफ्तार

दो लड़कियों को कमरे में ले गए मैनेजर

संगत ने आरोप लगाया है कि गुरुद्वारे में लंबे समय से नियमों की अनदेखी की जा रही है और प्रबंधन मनमाने तरीके से काम कर रहा है। सिख संगत से जुड़े सिमरन सिंह ने बताया कि बीते रविवार को रात के समय गुरुद्वारे का मैनेजर दो युवतियों को कमरे में ले गया।

रजिस्टर में नहीं लड़कियों का रिकॉर्ड

आरोप है कि दोनों युवतियों का कोई विवरण गुरुद्वारे के रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया था। जबकि, नियमों के तहत आने-जाने वालों का रिकॉर्ड गुरुद्वारे के रजिस्टर में रखना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : यहां कांग्रेस-BJP और निर्दलीय एकजुट, नहीं होंगे चुनाव- प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन

प्रधान ने दिया मैनेजर का साथ

संगत का आरोप है कि शिकायत मिलने के बावजूद प्रधान ने कार्रवाई करने के बजाय मैनेजर का बचाव किया। उल्टा संगत के खिलाफ ही संजौली पुलिस थाना में शिकायत दे दी। इसके बाद मामला और अधिक तूल पकड़ गया।

 

News Article Hero Image

हेड कांस्टेबल का किया तबादसा

बताया जा रहा है कि रविवार को ही सिख संगत ने पुलिस को शिकायत सौंप दी थी। मगर शुरुआती स्तर पर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इसके बाद मामले को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया गया और ASP अभिषेक सहित पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी गई। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई और मामले में कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल का तबादला भी किया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मां संग स्कूल से लौट रहा था 4 साल का बेटा, बाइक ने कुचला, मौके पर मौ.त- चालक फरार

दो गुटों के बीच चल रहा विवाद

संगत का कहना है कि संजौली गुरुद्वारा में दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार SDM, DC और SP शिमला को लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद सिख संगत निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख