शिमला। हिमाचल में इस वक्त बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में मौसमी बीमारियां अपने पीक पर हैं। आज हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि कैसे हम खुद को इन बीमारियों से बचा सकते हैं।
जल्दी पचने वाला खाना खाएं
विशेषज्ञ मानते हैं कि बरसात में बीमारियों से बचने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। सलाह दी जाती है कि बरसात में हल्का और आराम से पचने वाला भोजन करना चाहिए। बताया जाता है कि मॉनसून में नमी बढ़ जाती है जिससे बैक्टीरिया की ग्रोथ भी बढ़ जाती है। अब हम ये तो जानते हैं कि हमें हल्का भोजन करना है लेकिन इस हल्के भोजन में क्या आता है और क्या अन्य चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, आइए अब यही जानते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शुरू करना है बिजनेस ? कमाल कर देंगे ये 3 आइडिया
ये चीजें खाने की सलाह
- मौसमी फल खाएं: ये विटामिन और खनिज देते हैं, इम्युनिटी बढ़ाते हैं।
- गर्म चीजों का सेवन: शरीर को हाइड्रेटेड रखने और गले को आराम देने के लिए अदरक, तुलसी वाली हर्बल चाय पिएं।
- हल्का, ताजा भोजन करें: पाचन सही रहेगा और बीमारी का खतरा कम होगा।
- उबली सब्जियां खाएं: कच्चे सलाद की जगह उबली सब्जियां बेहतर हैं, क्योंकि ये बैक्टीरिया को खत्म करती हैं।
- फाइबर व प्रोबायोटिक्स लें: ब्राउन राइस, ओट्स और दही जैसे खाद्य पदार्थ पाचन में मदद करते हैं।
- कड़वी चीजें भी खाएं: करेला, नीम, हल्दी, मेथी जैसे कड़वे पदार्थ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पहाड़ों के लिए बेस्ट हैं ये 3 गाड़ियां, जानें क्या है खासियत
अब हम ये तो जान चुके कि हमें क्या खाना चाहिए। अब जानते हैं कि हमें क्या नहीं खाना चाहिए।
इन चीजों से करें परहेज
- खट्टे, मसालेदार, तेल, बेसन और बासी खाने से बचें: ये पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी कर सकते हैं।
- कुछ अनाज और ठंडी चीजें न खाएं: रागी, बाजरा, मक्का, जौ जैसे भारी अनाज, मिठाई, श्रीखंड, ठंडा पानी, खट्टे फल, मटर, मसूर दाल और चने का सेवन कम करें।
- पानी वाले फल (तरबूज, खीरा) व स्ट्रीट फूड से बचें: पानी के प्रदूषण और नमी से इनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे बदहजमी और बीमारियां हो सकती हैं।
- मसालेदार और तले हुए खाने से परहेज करें: इनसे ब्लोटिंग होती है।
- नमक कम खाएं: ज्यादा नमक से डिहाइड्रेशन और ब्लोटिंग हो सकती है।
- कच्ची पत्तेदार सब्जियों से बचें: इन्हें अच्छी तरह पका कर ही खाएं क्योंकि इनमें बैक्टीरिया हो सकते हैं।
बारिश में अपनी सेहत का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है क्योंकि बरसात में बैक्टिरया ज्यादा एक्टिव होते हैं जिससे बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में कोशिश करें जितना परहेज कर सकें। ये परहेज ही आपको और आपके परिवार को बामीरियों से दूर रखेगा।
नोट- आप अपने डाइट चार्ट के लिए अपने डायटीशियन से संपर्क कर सकते हैं। आखिरी सलाह प्रोफेशनल की ही मानें।
