#यूटिलिटी

March 15, 2026

हिमाचल: पति का साथ छूटते ही घर से गायब हो गई नेहा, जानें एक माह बाद किस हाल में मिली

पुलिस ने किया सराहनीय कार्य, लापता महिला को परिवार से मिलाया

शेयर करें:

kangra dehra Police

देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए करीब एक महीने से लापता महिला को सुरक्षित ढूंढ निकाला है। पति की मौत के बाद महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई थी] जिससे परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में चिंता का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार तलाश जारी रखी और आखिरकार महिला का पता लगाकर उसे सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

पति की मौत के बाद लापता हो गई थी महिला

जानकारी के अनुसार देहरा तहसील के कुंडलीहार गांव की रहने वाली नेहा अपने पति की मृत्यु के बाद परिवार के साथ रह रही थी। इसी बीच वह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की] लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 16 फरवरी को देहरा पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत महिला की तलाश शुरू कर दी और विभिन्न स्थानों पर उसकी खोजबीन की गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मंदिर के पास बैग में नशा लेकर बैठा था युवक, बड़ी डील होने से पहले पहुंच गई पुलिस

विशेष टीम ने एक माह में ढूंढ निकाला सुराग

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम को इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कई स्थानों पर जानकारी जुटाई और आखिरकार करीब एक महीने बाद 14 मार्च को महिला का पता लगा लिया। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। महिला के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष को सिक्कों में तौल दिया गया: जानें कहां और क्यों हुआ ऐसा..

कार्रवाई के दौरान तीन फरार अपराधी भी दबोचे

इस अभियान के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। तलाश के दौरान पुलिस की विशेष टीम ने तीन फरार और घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का मामला : बेटे के जन्म लेते ही सलाखों के पीछे पहुंचा पिता, जानें वजह

पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि जनता की सतर्कता और सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। देहरा पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है, क्योंकि लगातार प्रयासों के बाद एक लापता महिला को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाना पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख