#यूटिलिटी

March 12, 2026

हिमाचल में ताजा हिमपात से लौटी ठंड: अगले पांच दिन बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ का अलर्ट

कई क्षेत्रों में गरज.चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार

शेयर करें:

rain snowfall alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है और कई जिलों में बारिशए बर्फबारी तथा अंधड़ का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर फिर बढ़ने लगा है।

यहां हुई ताजा बर्फबारी

गुरुवार सुबह लाहौल.स्पीति जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया। अटल सुरंग रोहतांग, शिंकुला दर्रा, रोहतांग पास, कोकसर और लाहौल घाटी के कई हिस्सों में बर्फ के फाहे गिरते देखे गए। ताजा बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। वहीं कुल्लू जिले के मनाली और सैंज घाटी में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ निचले इलाकों में ओलावृष्टि भी देखी गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 'एंट्री फीस' बढ़ोतरी का जवाब "भारी टैक्स" से ही देगा पंजाब ! आम जनता की जेब होगी ढीली

17 मार्च तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि शिमला, मंडी, कांगड़ा और सोलन जैसे निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने 14 और 15 मार्च को मौसम अधिक खराब रहने की आशंका जताई है। 16 और 17 मार्च को भी प्रदेश में रूक रूक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में मातृ भाषा को 'गुड बाय', सुक्खू सरकार ने इंग्लिश मीडियम किया अनिवार्य


बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में एहतियात के तौर पर कुछ मार्गों पर आवाजाही सीमित कर दी गई है। प्रशासन ने मनाली.लेह राजमार्ग पर जिस्पा से आगे वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। हालांकि लाहौल घाटी के कई क्षेत्रों में अभी स्थानीय यातायात सामान्य बना हुआ है और पर्यटक भी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए इन इलाकों का रुख कर रहे हैं।

बागवानों के लिए राहत बनी बारिश

लंबे समय से सूखे जैसे हालात झेल रहे किसानों और बागवानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। स्थानीय किसानों का कहना है कि जनवरी के बाद से घाटी में बारिश नहीं हुई थी और तापमान भी लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में ताजा बारिश और बर्फबारी से फसलों और बागवानी कार्यों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को आयोग की दो टूक: 21 निकायों में चुनाव टालने से इनकार, रोस्टर लागू करने के निर्देश

तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। शिमला, मनाली और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थलों पर सुबह और शाम की ठंड बढ़ने के आसार हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की संभावना भी जताई गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख