#यूटिलिटी
March 15, 2026
गैस नहीं तो केरोसिन सही: हिमाचल को मिला 4 लाख लीटर का कोटा, राशन कार्ड पर मिलेगा तेल
60 से 70 रुपये प्रति लीटर की दर पर होगी बिक्री
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे होटल और ढाबा मालिकों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने राज्य की जरूरतों को देखते हुए 4.08 लाख लीटर केरोसिन (मिट्टी का तेल) का कोटा मंजूर कर दिया है। ये कदम देशभर में LPG की मौजूदा स्थिति और प्रदेश में व्यावसायिक सिलिंडर की कमी को देखते हुए उठाया गया है।
प्रदेश में पहले केरोसिन का कोटा उपलब्ध नहीं था क्योंकि इसका उपयोग लगभग ना के बराबर हो गया था लेकिन व्यावसायिक सिलेंडरों की भारी कमी को देखते हुए सरकार ने इसे फिर से शुरू करने का फैसला किया है। अगले सप्ताह से ये तेल 60 से 70 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा। उपभोक्ता अपने राशन कार्ड के माध्यम से मांग के आधार पर इसे प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड में चमकेगा हिमाचल का सितारा, सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में करेगा अभिनय
खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार हिमाचल में रोजाना करीब 3500 व्यावसायिक सिलेंडरों की खपत होती है जबकि घरेलू सिलेंडरों की खपत 32000 के करीब है। वर्तमान में:
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रदेश में LPG की बहुत ज्यादा कमी नहीं है लेकिन जो भी किल्लत है, उससे निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिख रहे हैं। व्यावसायिक इकाइयों के लिए केंद्र से जितनी गैस मिलेगी, उसे तुरंत वितरित कर दिया जाएगा।
उपलब्धता और वितरण की प्रक्रिया
यह भी पढ़ें : हिमाचल का मौसम लेगा करवट: बारिश-बर्फबारी के साथ चलेंगी तेज हवाएं- जानें IMD का अपडेट
खाद्य आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि:
राज्य सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। केरोसिन के कोटे से उन छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जिनका काम व्यावसायिक गैस ना मिलने के कारण प्रभावित हो रहा था। सरकार की कोशिश है कि राशन कार्ड के जरिए पारदर्शी तरीके से केरोसिन का वितरण हो ताकि ईंधन की समस्या को जल्द सुलझाया जा सके।