शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूली खिलाड़ियों के हित में एक बड़ा और स्वागतयोग्य फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने अंडर.12 और अंडर.14 श्रेणी में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए डाइट मनी में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पहले जहां इन खिलाड़ियों को प्रतिदिन 120 रुपये की दर से डाइट मनी मिलती थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।
तुरंत प्रभाव से लागू होंगी दरें
इस निर्णय से राज्य के हजारों युवा खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, जो ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए हैं, जिसमें निर्देश दिया गया है कि नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू की जाएं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का जुगाड़ ! सड़क टूटी तो तारों-रस्सियों पर उस पार पहुंचा दी जीप; देखें Video
खिलाड़ियों के लिए विशेष मैन्यू
डाइट मनी बढ़ाने के साथ ही शिक्षा विभाग ने हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तहत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों को मिलने वाले खान-पान का मानकीकृत मैन्यू भी जारी किया है। इस मैन्यू को खिलाड़ियों के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पौंग झील ने उगली देह, हालत इतनी खराब की पहचान करना भी मुश्किल
ब्रेकफास्ट (नाश्ता)
- ब्रेड स्लाइस
- बटर
- परांठा
- दही
- चाय / कॉफी
- दूध
- मौसमी फल
लंच (दोपहर का भोजन)
- पनीर की सब्जी
- चावल
- रोटी / पुरी
- पापड़
- सलाद
- अचार
- दो प्रकार की दालें
- मौसमी सब्जी
- दही / रायता
- स्वीट डिश (मिठाई)
रिफ्रेशमेंट
-
मौसमी फल
-
जूस
डिनर (रात का भोजन)
- मौसमी सब्जी
- चावल
- रोटी / पुरी
- पापड़
- सलाद
- अचार
- दो प्रकार की दालें
- नॉन-वेज / पनीर की डिश
- स्वीट डिश
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शादी को लेकर फेसबुक पेज पर जारी की पोस्ट, जानें क्या दिया खास संदेश
खिलाड़ियों के प्रदर्शन में आएगा निखार
शिक्षा विभाग के इस निर्णय से खिलाड़ियों को न केवल बेहतर पोषण मिलेगा, बल्कि उनके खेल प्रदर्शन में भी सुधार की उम्मीद है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि उचित डाइट खिलाड़ियों की ऊर्जा और क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। इस फैसले को राज्य के खेल प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और अभिभावकों ने सकारात्मक रूप से लिया है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस दिशा में और सुधार जारी रहे, तो हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को तैयार कर सकेगा।
