#यूटिलिटी

May 20, 2026

हिमाचल में गर्मी का कहर: कल भी हीटवेव का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश-चलेगी आंधी

इस दिन बारिश के साथ आंधी तूफान का येलो अलर्ट हुआ जारी, मिलेगी गर्मी से राहत

शेयर करें:

himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आमतौर पर गर्मियों में राहत की तलाश में पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटक भी इस बार तपिश से परेशान नजर आ रहे हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है।

 

इस सब के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश के साथ आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

हीटवेव के बीच फिर चढ़ा तापमान का पारा

बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। शिमला, ऊना, कांगड़ा और सोलन सहित कई क्षेत्रों में लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि सुबह से ही लोग चेहरे ढककर घरों से बाहर निकलने को मजबूर दिखे। गर्मी का सबसे अधिक असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला, जहां तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव : धर्म संकट में फंसा पति, वॉर्ड पंच के लिए पत्नी और सगी बहन आमने-सामने

46 डिग्री के करीब पहुंची गर्मी, बढ़ी चिंता

प्रदेश के सबसे गर्म क्षेत्रों में शामिल ऊना में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। कई इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : दो दोस्तों ने लूटी छात्रा की इज्ज.त, कंप्यूटर सेंटर में हुई थी दोस्ती- वीडियो भी बनाई

गुरुवार के लिए भी चार जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के चार जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों तक गर्मी का प्रकोप बना रह सकता है और तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : विदेश में नौकरी करने का मौका, हर महीने मिलेगी एक लाख तक सैलरी- जल्द करें अप्लाई

पर्यटक स्थलों पर भी महसूस हो रही तपिश

गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला, कांगड़ा और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचे पर्यटक भी इस बार मौसम के बदले तेवरों से हैरान हैं। सामान्यतः ठंडे रहने वाले कई क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ने से पर्यटकों को गर्मी का अहसास हो रहा है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

राहत की खबर भी आई सामने

भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। मौसम विभाग ने 22 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जिलों कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बढ़ता कुत्तों का आतंक : 3 साल में 3 लाख लोगों को काटा, 11 की मौ.त- सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

बारिश और आंधी से मिल सकती है राहत

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अनुमान के अनुसार बारिश होती है तो पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को काफी राहत मिल सकती है। तापमान में गिरावट आने के साथ ही हीटवेव का असर भी कम होने की संभावना है। हालांकि विभाग ने लोगों को मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

कुछ दिन और सतर्क रहने की जरूरत

फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार है। ऐसे में लोगों को धूप से बचने, शरीर में पानी की कमी न होने देने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की जरूरत है। वहीं सभी की निगाहें अब 22 मई के बाद संभावित बारिश पर टिकी हैं, जिससे इस भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख