#यूटिलिटी

May 21, 2026

हिमाचल में तप रहे पहाड़ : चार जिलों में HEATWAVE का अलर्ट, जानें कब होगी बारिश

44 डिग्री पहुंचा पारा, लोग कर रहे बारिश का इंतजार

शेयर करें:

Himachal Pradesh Heat Wave Alert Tourism Weather Forecast Rainfall Temperature

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मई की तपिश अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगी है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव जैसे हालात महसूस किए जा रहे हैं।

हिमाचल में तप रहे पहाड़ 

आज भी ऊना, कांगड़ा, शिमला और सोलन जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव : धर्म संकट में फंसा पति, वॉर्ड पंच के लिए पत्नी और सगी बहन आमने-सामने

चार जिलों में HEATWAVE का अलर्ट

मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।

लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों और रोजाना मजदूरी करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऊना जिला सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : दो दोस्तों ने लूटी छात्रा की इज्ज.त, कंप्यूटर सेंटर में हुई थी दोस्ती- वीडियो भी बनाई

स्कूलों में समय का बदलाव

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए पांवटा साहिब सब डिवीजन में स्कूलों के समय में बदलाव करना पड़ा है, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से दोपहर के समय घरों से कम निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील की है।

गर्मी की चपेट में पहाड़ी इलाके

अब केवल मैदानी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पहाड़ी इलाके भी गर्मी की चपेट में आने लगे हैं। राजधानी शिमला में तापमान सामान्य से करीब 5.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया और पारा 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : विदेश में नौकरी करने का मौका, हर महीने मिलेगी एक लाख तक सैलरी- जल्द करें अप्लाई

लोगों को बारिश का इंतजार

दिलचस्प बात यह है कि चार-पांच दिन पहले तक हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ था। ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही थी, लेकिन लगातार खिली धूप ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। अब कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक ऊपर पहुंच चुका है।

कब होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 22 मई को आंधी-तूफान और मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार 22 और 23 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बढ़ता कुत्तों का आतंक : 3 साल में 3 लाख लोगों को काटा, 11 की मौ.त- सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

भारी बारिश होगी या नहीं?

इसके अलावा 24 से 26 मई के बीच भी प्रदेश के कुछ भागों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय जरूर हो रहा है, लेकिन इसकी तीव्रता ज्यादा मजबूत नहीं है, इसलिए बहुत भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख