राजनीति

#यूटिलिटी

May 16, 2026

हिमाचल के इन जिलों में बदलेगा मौमस, 50 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी तूफान ; अलर्ट जारी

कुछ जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले घंटों में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

कब तक रहेगा मौसम साफ ?

मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है, जिसके चलते मौसम धीरे-धीरे पूरी तरह साफ होने लगा है। 17 मई यानी शनिवार से पूरे हिमाचल में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 21 मई तक प्रदेश में मौसम सामान्य और साफ बना रह सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगाई तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड- बस, टैक्सी और ट्रकों का किराया बढ़ेगा, रोजमर्रा का खर्च होगा डबल

बारिश ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें 

लगातार खराब मौसम की वजह से पिछले दिनों लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कई इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ था। लेकिन अब मौसम खुलने से आम लोगों के साथ-साथ किसानों, बागवानों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

सुबह-शाम की ठंडक भी होने लगी कम

मौसम साफ होते ही प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। खासकर मैदानी जिलों में अब सुबह और शाम के समय भी पहले जैसी ठंड महसूस नहीं हो रही। दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में पंचायती चुनाव के बीच महिला प्रत्याशी पर ह*मला, रास्ते में रोककर की मार*पीट- गर्दन से पकड़ा

कुछ जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट

हालांकि मौसम साफ रहने के बावजूद मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियार के मुताबिक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।

 

यह भी पढ़ें : अगले तीन दिन हिमाचल से बाहर रहेंगे CM सुक्खू- कई राज्यों के दौरे पर जाएंगे, जानें वजह

 

इसके अलावा ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिनभर तेज धूप खिलने की संभावना जताई गई है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख