शिमला। हिमाचल प्रदेश के 100 स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम शुरू होने वाला है। इसे लेकर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दैरान CM ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश के 100 स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम में पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने ये भी कहा कि शिक्षा विभाग को इस संबंध में सभी तैयारियां समय सीमा के अंदर पूरी करने निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : रामलीला में हनुमान बनता था संतोषी बस का ड्राइवर, उन्हीं के चरणों में ली अंतिम सांस
मापदंड पर खरा उतरे हैं 86 स्कूल
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने CM को बताया कि CBSE के मापदंड पूरा करने वाले 86 स्कूलों की पहचान की जा चुकी है। CM सुक्खू ने अधिकारियों को शेष स्कूलों में CBSE मापदंड जल्द पूरा कपने के निर्देश दिए।
वहीं CM सुक्खू ने कहा कि CBSE पैटर्न आधारित स्कूलों में पढ़ने वाले
- विद्यार्थियों के लिए अलग रंग की वर्दी होगी
- स्मार्ट कक्षाओं की भी रहेगी सुविधा
- मेस का भी किया जाएगा प्रबंध
- स्कूल भवन का रंग भी अलग होगा
यह भी पढ़ें: हिमाचल : नशेड़ी ने खराब किया शादीशुदा जीवन, गहने बेच खरीदा चिट्टा- पत्नी को भी घर से निकाला
शिक्षा के लिए धन की कोई कमी नहीं
CM सुक्खू ने कहा कि सरकार गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रही है। इस काम के लिए धन की कोई कमी नहीं है। वहीं शिक्षा विभाग में खाली पड़े अध्यापकों के पदों को भरा जा रहा है।
21वें से 5वें स्थान पर आया हिमाचल
CM ने कहा कि सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा में 21वें से 5वें स्थान पर पहुंच गया है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : चार लोगों ने खाया जह*र, एक घर से उठी दो अर्थियां- पूरे इलाके में पसरा मातम
स्कूलों में होना चाहिए अच्छा कैंपस
इसके अलावा CM ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने की समीक्षा भी की व अधिकारियों को इसमें तेजी लान के निर्देश दिए। CM ने कहा कि इन स्कूलों में अच्छा कैंपस तैयार होना चाहिए। इसमें खेलकूद के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
स्टेट ऑफ आर्ट कॉलेज का प्रयास
CM ने कहा कि शिक्षा में सुधार लाने में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल मील का पत्थर साबित होंगे। CM ने बताया कि हर जिले में स्टेट ऑफ आर्ट कॉलेज बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ कई प्रकार की गतिविधियां उपलब्ध होंगी।
