चंडीगढ़/शिमला। अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले प्रवासी भारतीयों का एक और जत्था 15 और 16 फरवरी को अमृतसर के आमी बेस पर उतरेगा। पहले जत्थे में 119 लोग होंगे, जिनमें सबसे ज्यादा पंजाब के 67 लोग शामिल हैं। 16 फरवरी को भारत भेजे जाने वाले दूसरे जत्थे में 51 लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
इनमें पहली बार एक हिमाचली को भी डिपोर्ट किया जा रहा है। इससे पहले अमेरिका ने हथकड़ी और बेड़ियों में 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट किया था, जिसकी पूरे देश में कड़ी आलोचना हुई थी।
यह भी पढ़ें : कल होगी सुक्खू कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
क्या फिर पहनाएंगे हथकड़ी और बेड़ियां ?
अमेरिका से भजे जाने वाले इन अवैध प्रवासी भारतीयों के डिपोर्टेशन पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी। ऐसा इसलिए कि क्या अमेरिका फिर प्रवासी भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ियों से जकड़कर अपने सैन्य विमान से भेजेगा या डिपोर्ट करने के लिए मानवीय तरीके का इस्तेमाल होगा। 15 फरवरी की रात 10 बजे अमृतसर आर्मी बेस पर उतरने वाली पहली फ्लाइट में 119 भारतीय सवार होंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नया स्कैम! बुजुर्गों की पेंशन में भी हो रही हेराफेरी- कई दस्तावेज संदिग्ध
इनमें सबसे ज्यादा 67 लोग पंजाब से रहेंगे। दूसरी फ्लाइट में 33 लोग हरियाणा, 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश, 2 गोवा, 2 -2 महाराष्ट्र और राजस्थान और इसके अलावा, एक शख्स हिमाचल और एक ही व्यक्ति जम्मू और कश्मीर से होगा। हालांकि, हिमाचल प्रदेश का शख्स पहली फ्लाइट में होगा या दूसरी, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सोशल मीडिया पर दोस्ती महिला को पड़ी भारी, कई बार की नीचता -अब छोड़ दी
डंकी रूट से पहुंचे थे अमेरिका
छह फरवरी को अमेरिकी सैन्य विमान में इन लोगों को डिपोर्ट किया गया था और हरियाणा और गुजरात से सबसे अधिक 33-33 लोग थे। इन सभी लोगों ने डंकी रूट के जरिये मैक्सिको बॉर्डर से अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश की थी और फिर अमेरिकी सुरक्षा बलों ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। लाखों रुपये एजेंटों को देकर महिलाएं, बच्चे और युवा अमेरिका में अवैध तरीके से एंट्री करना चाहते थे।
