कांगड़ा। कहते हैं की मां का साया बच्चों के लिए भगवान का आशीर्वाद होता है , लेकिन कांगड़ा की इन दो मासूम बच्चियों की क़िस्मत में शायद ये सुख नहीं लिखा था। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से इस वक़्त की बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। ज्वालामुखी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खोला पंचायत के मौजूदा प्रधान कपिल देव की 26 वर्षीय पत्नी निकिता की गंभीर परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसके बाद मायके पक्ष ने सुसराल वालो पर आरोप लगाते हुए मौके पर भारी हंगामा खड़ा कर दिया।
अस्पताल में निकिता की मौत, मायके वालो का फूटा गुस्सा
जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय निकिता की शादी दो साल पहले खोला पंचायत के प्रधान कपिल देव से हुई थी। बीते 2 नवंबर को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही निकिता के मायके वाले मौके पर घर पहुंच गए और उन्होंने ससुराल वालो पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठायी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कपड़ा कारोबारी की दुकान में घुसे दो नकाबपोश, मांगी 15 लाख की रंगदा
4 घंटे तक चला हाई- वोलटेज ड्रामा, भारी पुलिस बल तैनात
मौत की वजह को लेकर दोनों पक्षों में तीखी कहा सुनी हो गई है , जो देखते ही देखते भारी विवाद में बदल गई है । मौके पर करीब 3 से 4 घंटे तक माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा और टकराव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को समझाकर शांत किया।
बेसहारा हुई दो दूधमुंही बेटियां
इस दुखद घटना में सबसे मार्मिक पहलु ये है की निकिता अपने पीछे दो मासूम बच्चियां छोड़ गई है, जिनमें एक की उम्र महज़ 1 साल और दूसरी की सिर्फ 6 महीने है। इन मासूमो के सिर से हमेशा के लिए मां का साया छीन गया है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस पर शनि की दशा! जयराम बोले- अगले 25 साल तक सत्ता में नहीं आए
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
पुलिस मामले की संवेंदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मौत बीमारी के कारण हुई है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है , इसका असली खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
