राजनीति

#विविध

April 28, 2024

हिमाचल: तलाकशुदा महिला ने एक हफ्ते में की दो शादियां, मौसी ने दिया साथ

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Women three marriage kangra pathankot nagrota jawali 2
कांगड़ा। यह तो सब जानते हैं कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है। मौसी को मां की छवि माना जाता है। ऐसे में मौसी का फर्ज बनता है कि वह अपनी बहन के बच्चों को सही दिशा दिखाए। मगर कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है।

महिला ने की तीन शादियां, मौसी ने की मदद

यहां एक तलाकशुदा महिला ने एक हफ्ते के अंदर दो और शादियां रचा डाली हैं। महिला ने यह तीनों शादियां अपनी मौसी की मदद से की हैं। खबर फैलते ही हर जगह इस महिला की चर्चा हो रही है।

पहले से लिया तलाक, मंदिर में की दूसरी शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहली शादी में तलाक हो गया था। इसके बाद उसने दोबारा पठानकोट में एक युवक के साथ मंदिर में शादी कर ली। मगर यह शादी रजिस्टर्ड नहीं थी।

कोर्ट में की तीसरी शादी

वहीं, इस शादी को अभी हफ्ता भी नहीं हुआ था कि महिला ने नगरोटा सूरियां के एक गांव के लड़के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद शादी के पांच दिन बाद महिला इस लड़के को कमरे में बंद कर के दूसरी शादी वाले लड़के के पास पठानकोट चली गई। यह भी पढ़ें: पालमपुर में फिर चली दराट: स्टांप वेंडर का पूरा परिवार अस्पताल ले जाया गया वहीं, अब तीसरी शादी वाले युवक ने महिला के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवक का कहना है कि उसने महिला को एक महंगा मोबाइल और जेवर भी खरीद कर दिए थे। उधर, पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए छानबीन के बाद महिला को पठानकोट से उसके दूसरे पति के साथ पकड़ा है।

मौसी ने अपने देवर के साथ करवाई शादी

इस पूरे मामले का दोषी महिला की मौसी को ठहराया जा रहा है। मौसी ने महिला की दूसरी शादी अपने देवर के साथ करवाई थीमौसी ने महिला की दूसरी शादी अपने देवर के साथ करवाई थी। मामले में पुलिस ने महिला से मोबाइल, जेबर और नकद कैश लेकर तीसरे वाले पति को दे दी है। साथ ही समौझता करवाने के बाद महिला को दूसरी शादी वाले पति के साथ भेज दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख