शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को राजधानी शिमला के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत की, जहां एक छात्रा ने स्कूल में जगह की कमी को देखते हुए नई बिल्डिंग बनाने की मांग रखी। छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने नए भवन के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। साथ ही कुछ नए बदलाव किए। 

दूध के दाम बढ़ने से पशुपालकों को होगा फायदा

CM ने कहा कि पिछली सरकारों के समय दूध के दाम में बहुत कम बढ़ोतरी होती थी। उनकी सरकार ने सरकार ने दूध के दाम भी बढ़ा दिए हैं।  उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- विरोध प्रदर्शन का गजब स्टाइल : हिमाचल कांग्रेस ने भैंस के आगे बजाई बीन, बोले- ये मोदी सरकार

CM ने एंटी-चिट्टा रैली को दिखाई हरी झंडी 

रोहड़ू पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने एंटी-चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाई। वह खुद भी रैली में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने स्कूली छात्रों को नशे से दूर रहने और इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।

 

छात्रा की मांग पर स्कूल के लिए 2 करोड़ रुपये मंजूर

छात्रों से बातचीत के दौरान एक छात्रा ने स्कूल में नया भवन बनाने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। छात्रा ने बताया कि स्कूल के CBSE बनने के बाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई है। जगह कम होने के कारण स्कूल में फिलहाल दो शिफ्ट में कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने नए भवन के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मनकोटिया के CD कांड से आया था सियासी भूचाल, राजा वीरभद्र से छिन गई थी कुर्सी

जरूरत पड़ी तो सरकार और पैसा देगी

CM सुक्खू ने कहा कि अगर 2 करोड़ रुपये में स्कूल भवन का काम पूरा नहीं हुआ तो सरकार जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बजट भी देगी। उन्होंने कहा कि नए कैंपस को तैयार होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन सरकार सरकारी CBSE स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं देने पर ध्यान दे रही है।

 

ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी क्षेत्र में CBSE स्कूल खोलने पर खास ध्यान दे रही है। इसका मकसद ग्रामीण इलाकों के बच्चों को बेहतर और अच्छी शिक्षा देना है, ताकि उन्हें भी आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ने का मौका मिल सके।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार में देरी! कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का बड़ा खुलासा

बच्चों ने CM से AI से लेकर रोजगार तक पूछे सवाल

छात्रों ने मुख्यमंत्री से पढ़ाई, AI और रोजगार जैसे कई मुद्दों पर सवाल किए। एक छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते इस्तेमाल का बच्चों के दिमागी विकास पर असर पूछा। CM ने कहा कि AI आज के समय की महत्वपूर्ण तकनीक है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल करने के लिए शिक्षा और ज्ञान की मजबूत नींव जरूरी है।

 

UKG के बच्चे ने पूछा- दादा-दादी कौन सी कहानी सुनाते थे?

UKG के एक बच्चे ने मुख्यमंत्री से पूछा कि बचपन में उनके दादा-दादी उन्हें कौन-कौन सी कहानियां सुनाते थे। इस पर CM ने अपने बचपन की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि सर्दियों में परिवार के लोग आग के पास बैठकर कहानियां सुना करते थे। उन्होंने ‘सात बहनों’ की कहानी का भी जिक्र किया। 

रोजगार पर CM बोले- अच्छी शिक्षा सबसे जरूरी

रोजगार को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अच्छी शिक्षा सबसे जरूरी है। शिक्षा से सोचने और चीजों को समझने की क्षमता बढ़ती है। इससे आगे चलकर युवाओं को अपने करियर के लिए सही रास्ता चुनने में मदद मिलती है।

 

‘नशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो’ के नारों से गूंजा रोहड़ू

CM के साथ संवाद के बाद रोहड़ू बाजार में चिट्टा विरोधी रैली निकाली गई। इस दौरान बाजार ‘नशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो’ जैसे नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने रैली में हिस्सा लिया और लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक किया।

यह भी पढ़ें : 3 दिन गांव से चलेगी सुक्खू सरकार- ग्रामीणों संग वक्त बिताएंगे CM, रात्रि ठहराव का भी प्रोग्राम

नशा तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई

CM सुक्खू ने कहा कि सरकार नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

 

युवाओं से नशे के खिलाफ आगे आने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टा और दूसरे नशीले पदार्थों के नुकसान को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरे लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में गजब की सियासत! कांग्रेस MLA के समर्थन में सड़क पर उतरी BJP, सुक्खू सरकार से की ये मांग

चिड़गांव में कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास

रोहड़ू के बाद मुख्यमंत्री चिड़गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी सरकार के करीब पौने चार साल के कामकाज का जिक्र किया और पूर्व भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।

आज भटवाड़ी गांव में रात बिताएंगे CM

CM सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज रात रोहड़ू की ग्राम पंचायत दियूदी-मयला के भटवाड़ी गांव में रुकेंगे। इस दौरान वह ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनके समाधान की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की सुक्खू सरकार फिर लेने जा रही 600 करोड़ का कर्ज, कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा DA

2 अक्टूबर को रामपुर जाएंगे सुक्खू

CM 2 अक्टूबर को रामपुर जाएंगे। दिन में शिंगला में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद नोग वैली के लोगों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री तकलेच और काशा गांव भी जाएंगे। काशा में मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से बातचीत करेंगे। इसके बाद रात में पाठ गांव में रुकने का कार्यक्रम है।

3 अक्टूबर को पाठ से नोगली जाएंगे CM

CM 3 अक्टूबर को पाठ गांव से अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह नोगली पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। रामपुर के पदम उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रों से संवाद भी करेंगे और चिट्टा विरोधी रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। 3 अक्टूबर को दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला लौटेंगे। इस दौरान वह विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ ग्रामीणों और छात्रों से भी बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़ें- जयराम के गढ़ में CM सुक्खू का सियासी वार : बोले- मंडी कभी कांग्रेस की थी, क्षेत्रवाद के नाम पर...

एक करोड़ देने का किया था वादा 

बता दें कि प्रदेश की क्रिकेटर रेणुका ठाकुर ने हिमाचल सरकार ने नवंबर 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता था। विश्व कप विजेता टीम की सदस्य रहीं रेणुका ठाकुर को CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फोन कर बधाई दी थी। उस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से रेणुका के लिए एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई थी। जो अभी तक नही मिली है, न ही कोई कदम उठाया गया है।