राजनीति

#विविध

November 15, 2026

हिमाचल में अनोखा विवाह : चार भाइयों ने एक साथ की शादी, दुल्हनें देखने उमड़ी भीड़

10 भाइयों का परिवार आज भी साथ रहता है

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां कफोटा उपमंडल के शिल्ला गांव में एक ही परिवार के चार भाइयों ने एक ही दिन और एक ही मुहूर्त में शादी की। चारों भाइयों ने एक साथ विवाह कर परिवार की एकता और आपसी प्यार की मिसाल पेश की है।

 

बता दें कि बीते वीरवार को शिल्ला गांव में शादी का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला। एक ही घर से चार भाइयों की बारातें अलग-अलग दिशाओं में रवाना हुईं। शाम होते-होते चारों भाई अपनी दुल्हनों के साथ घर लौटे। घर पहुंचने पर चारों नई बहुओं का एक साथ पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। एक ही आंगन में चार दुल्हनों के आगमन से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे गिरिपार में हो रही है।

10 भाइयों का परिवार आज भी साथ रहता है

आज के समय में जहां छोटे-छोटे कारणों से संयुक्त परिवार बिखर रहे हैं और लोग जमीन-जायदाद का बंटवारा कर अलग रहने लगे हैं, वहीं शिल्ला गांव का दिमनाईक परिवार आज भी एक साथ रह रहा है। इस परिवार की सबसे खास बात यह है कि यहां 10 भाई एक ही छत के नीचे रहते हैं और अभी तक जमीन का भी बंटवारा नहीं हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज बदलेगा मौसम, कई जगह बारिश-बर्फबारी का अलर्ट- जानें अपडेट

 

परिवार ने चार भाइयों की शादी भी एक ही दिन करवाने का फैसला लिया। इससे परिवार की एकता और आपसी समझ का पता चलता है। चारों शादियों के एक साथ होने से परिवार की खुशियां भी दोगुनी नहीं, बल्कि चार गुना हो गईं।

 

चार भाइयों ने इन युवतियों के साथ लिए सात फेरे

जानकारी के अनुसार, प्रताप सिंह के बेटे भवान सिंह का विवाह मटियाना की रहने वाली शिवानी के साथ हुआ। वहीं, रविंद्र चौहान फौजी ने दुगाना की रवीना के साथ शादी की। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह के बेटे विजय चौहान ने बालिकोटी के चाकरी की रहने वाली प्रमिला के साथ सात फेरे लिए। वहीं, अजय चौहान ने कोडगा के बिराखना की सुनीता को अपनी जीवनसंगिनी बनाया।

 

यह भी पढ़ें : जयराम ने सीएम सुक्खू से पूछा सवाल: 28 लाख महिलाओं से वादा कर 3.50 लाख को ही 1500 क्यों?

 

चारों भाइयों की शादी एक ही दिन हुई। शाम को जब चारों बारातें दुल्हनों के साथ घर पहुंचीं तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। गांव के लोगों के लिए भी यह शादी किसी बड़े उत्सव से कम नहीं रही।

 

शादी में दिखी गिरिपार की पुरानी संस्कृति की झलक

चारों शादियों के दौरान गिरिपार क्षेत्र की पुरानी परंपराएं और रीति-रिवाज देखने को मिले। शादी में पारंपरिक लोकगीतों और स्थानीय संस्कृति की भी शानदार झलक देखने को मिली। चार दूल्हों और चार दुल्हनों के स्वागत के लिए पूरा गांव उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने 'मिशन 2027' का तैयार किया रण ! खेला वूमेन कार्ड; क्या महिला वोट बैंक बनेगा ट्रंप कार्ड

 

परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोगों ने भी इस खुशी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक ही घर में चार नई बहुओं का एक साथ स्वागत करना सभी के लिए खास पल रहा। इस आयोजन ने एक बार फिर गिरिपार की समृद्ध लोकसंस्कृति को सामने लाने का काम किया।

 

चार शादियां एक साथ कर दिया सादगी का संदेश

आजकल शादियों में दिखावे और फिजूलखर्ची पर काफी पैसा खर्च किया जाता है। कई परिवार अलग-अलग दिनों में शादी समारोह आयोजित करते हैं, जिससे खर्च भी बढ़ जाता है। लेकिन शिल्ला गांव के इस परिवार ने चारों शादियां एक ही दिन करवाकर सादगी और समझदारी की मिसाल पेश की।

 

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन में नहीं पहुंचे CM सुक्खू, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताई यह वजह

 

एक साथ चार विवाह होने से टेंट, खाने-पीने, मेहमानों के स्वागत और दूसरी व्यवस्थाओं पर बार-बार होने वाला खर्च भी कम हुआ। परिवार की इस पहल से यह संदेश मिलता है कि शादी की असली खुशी महंगे इंतजाम और दिखावे में नहीं, बल्कि अपनों के साथ मिलकर खुशियां मनाने में है।

पहले कमरऊ में भी हुई थीं चार भाइयों की एक साथ शादी

गिरिपार क्षेत्र में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले कमरऊ गांव में भी एक ही परिवार के चार भाइयों की शादी एक साथ हुई थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। अब शिल्ला गांव के दिमनाईक परिवार ने भी चार भाइयों की शादी एक ही दिन करवाकर एक नई मिसाल पेश की है। इस शादी ने एक बार फिर दिखा दिया कि आज के दौर में भी संयुक्त परिवार, आपसी प्यार और भाईचारे की परंपरा को कायम रखा जा सकता है।

 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कोर्ट में बोली पत्नी- मुझे 50 हजार प्रतिमाह गुजारा भत्ता चाहिए, खारिज हुई याचिका; जानें क्यों

इससे पहले सिरमौर में भी एक साथ हुई थीं चार भाइयों की शादी

इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में एक साथ शादियां चर्चा का विषय बन चुकी हैं। कफोटा उपमंडल के शिल्ला गांव में एक ही परिवार के चार सगे भाइयों ने एक ही दिन शादी की थी। वहीं, इससे पहले गिरिपार के कमरऊ गांव में भी चार भाइयों की शादी एक साथ हुई थी। अब उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के खारसी गांव में पांच भाइयों की एक साथ शादी ने फिर से लोगों का ध्यान खींचा है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख