सोलन। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। नौकरी पाने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए ये खबर बेहद राहत भरी है। दरअसल, सोलन जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है- जिसमें महज हिमाचल की महिलाओं को नौकरी पाने का मौका दिया जा रहा है।
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में मैसर्ज जुपिटर सोलन टेक प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी द्वारा 90 रिक्त पद भरे जाएंगे। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस अफसर ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश : दो दिन बाद हुआ ट्रांसफर
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपके पास सिर्फ आज रात 12 बजे तक का समय है। कल किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार कल यानी 26 नवंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंजाबी ने खिलौने वाली पिस्तौ*ल के दम पर लूटी दुकानें : पुलिस ने आधे घंटे में पहुंचाया जेल
क्या रहेगा आयु सीमा?
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
उम्मदीवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ITI उत्तीर्ण रखी गई है। उम्मीदवार किसी भी ITI ट्रेड जैसे ब्यूटिशन व टेलरिंगस आदि पास होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष : ताजपोशी से पहले विनय कुमार पहुंचे दिल्ली, हाईकमान से होगी अहम चर्चा-
क्या रखी गई हैं शर्तें?
- आवेदक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी स्कूलों के पास खोली TOBACCO की दुकान, तो प्रिंसिपल काटेंगे चालान
क्या लाना होगा साथ?
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
